{"_id":"5c6ee009bdec2273ac45f1d6","slug":"191550770185-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या हुआ जो मिट गए अपने वतन के वास्ते.., से बटोरीं तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या हुआ जो मिट गए अपने वतन के वास्ते.., से बटोरीं तालियां
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। नाहन में वरिष्ठ नागरिक डे केयर सेंटर का स्थापना दिवस धूमधाम से आयोजित किया गया। आस्था वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक एवं खेल स्पर्धाएं आयोजित की गई। इसमें शहर के वरिष्ठ जनों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में नप की अध्यक्षा रेखा चौहान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि प्रो. अमर सिंह चौहान, प्रतिभा कौशिक, डॉ. मोहिनी गुप्ता वरिष्ठ अतिथि रहीं। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद असलम खान ने चंदन सा बदन, चंचल चितवन.., गीत सुनाकर तालियां बटोरीं। फर्स्ट पैरा से हवलदार के पद से सेवानिवृत्त कुंदन सिंह ने भारत-पाक युद्ध के संस्मरणों को साझा किया। मधु बेदी, मंजू बंसल ने चुटकुले सुनाकर लोगों को खूब गुदगुदाया। मधु बेदी ने मेरे प्यारे वतन, तुझपे जान कुर्बान.., देशभक्ति गीत सुना दाद पाई। डॉ. राकेश बेदी ने इंसाफ का मंदिर है, भगवान का घर है.., गीत सुनाया। जय गोपाल ने कई प्रेरक प्रसंग सुनाकर जोश का संचार किया। ओम लाल चौहान ने निशुल्क कानूनी अधिकारों की जानकारी प्रदान की। विजय शर्मा ने क्या हुआ जो मिट गए अपने वतन के वास्ते.., देशभक्ति गीत सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। आस्था स्कूल के बच्चों ने नाची, नाटी-नाटी सिरमौरी वालिए.., पर जमकर नृत्य पेश किया। दिव्यांग राहुल और अभय ने बहादुरी नाटी पर नृत्य किया। छात्राओं आकृति भारद्वाज, नीलम, सानिया, रुबिया, संजना, अर्चना, यशोद्धा और सखियों ने पहाड़ी गीत रूमतिए.., पर जबरदस्त नाटी पेश की। मंच का संचालन सुधा चौहान ने बखूबी किया। अंत में विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित हुई। महिलाओं की म्यूजिकल चेयर स्पर्धा में पुष्पा बख्शी पहले स्थान पर जीत दर्ज की। रजनी शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि पुरुष वर्ग में कुंदन सिंह और विनोद कुमार ने पहले व दूसरे स्थान पर जीत दर्ज की। बैडमिंटन स्पर्धा में अशोक शर्मा ने पहला, सहदेव सिंह ने दूसरा स्थान पाया। इस मौके पर डीएड कॉलेज की प्रधानाचार्या रूचि कोटिया, डे केयर सेंटर की मैनेजर अर्चना सैनी, प्रबंधक सुखदेव शर्मा, आस्था सोसायटी के महासचिव संजीव शर्मा, वरिष्ठ नागरिक डे केयर सेंटर सोसायटी के प्रधान मोहन लाल अग्रवाल, सुनील गौड़, अशोक विक्रम, देवी दत्त चौधरी, दलीप सिंह वर्मा, मनोज कुमार, दिनेश कुमार समेत भारी संख्या में वरिष्ठ नागरिक और अन्य मौजूद रहे।