फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   हाई वोल्टेज बिजली से जल गए महंगे उपकरण

हाई वोल्टेज बिजली से जल गए महंगे उपकरण

Thu, 14 Feb 2019 10:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
हाई वोल्टेज बिजली से जल गए महंगे उपकरण
अचानक वोल्टेज बढ़ने से जले विद्युत उपकरण
विज्ञापन

पोऊ बोराड़ा में हजारों का नुकसान, मांगी भरपाई
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। सैनधार क्षेत्र की कोटला मोलर पंचायत के पोऊ बोराड़ा गांव में बिजली की अचानक वोल्टेज बढ़ने से आधा दर्जन घरों में लगे बिजली के उपकरण जल गए हैं। इससे ग्रामीणों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। गांव में बुधवार देर रात को बिजली की वोल्टेज अचानक बढ़ने से एक फ्रिज, एक टीवी, दो एलईडी सहित अन्य उपकरण जल गए। इससे उपभोक्ताओं को करीब 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि उपकरण जलने का यह तीसरा वाक्या है। इससे पहले भी दो बार बिजली की हाई वोल्टेज ने लोगों के घरों में लगे बिजली उपकरणों को जला दिया था। बुधवार को पोऊ बोराड़ा निवासी सत्या राम का एक एलईडी और फ्रिज, अनिल कुमार और प्रीतम सिंह के टीवी हाई वोल्टेज की चपेट में आकर नष्ट हो गए हैं। इसके अतिरिक्त कई अन्य घरों में बल्ब और ट्यूब लाइट्स भी फट गई हैं। ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड से उपकरण जलने से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग की है। इस संबंध में वीरवार को हाई वोल्टेज से प्रभावित लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल कोटला मोलर पंचायत के उपप्रधान राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में सहायक अभियंता से मिला। सहायक अभियंता केके सहगल ने ग्रामीणों को गांव में लगे ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदलने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed