फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   श्री रेणुका जी के विकास को बनेगा मास्टर प्लान: कश्यप

श्री रेणुका जी के विकास को बनेगा मास्टर प्लान: कश्यप

Wed, 28 Nov 2018 10:47 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
श्री रेणुका जी के विकास को बनेगा मास्टर प्लान: कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। विधानसभा की सामान्य विकास समिति की टीम सिरमौर जिले के प्रवास पर पहुंची। टीम ने उपायुक्त सिरमौर के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। इससे पहले सामान्य विकास समिति के अध्यक्ष एवं विधायक सुरेश कश्यप के नेतृत्व में इस दल ने श्री रेणुकाजी का दौरा कर पर्यटन की बेहतर संभावनाओं का जायजा लिया। समिति के अन्य सदस्यों में विधायक सर्व जगत सिंह नेगी, इंद्र दत्त लखनपाल, रविंद्र कुमार धीमान और सुंदर सिंह ठाकुर शामिल रहे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि रेणुकाजी तीर्थ स्थल को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। इस कार्य के तहत श्री रेणुका जी में पर्यटकों के लिए सुविधाओं का सृजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कि रेणुका झील के परिक्रमा मार्ग पर इंटरलॉक टाइलें बिछाई जाएंगी। इन पर 1.14 करोड़ रुपये की राशि व्यय होगी। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इंटरलॉक टाइलें लगाने के लिए शीघ्र निविदा प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को आदेश दिए कि विधायक प्राथमिकता की लंबित पड़ी सभी डीपीआर समय पर तैयार की जाएं। उन्होंने बताया कि भारी बरसात के कारण जिले में इस वर्ष 22 सड़कों को 41 करोड़ का नुकसान हुआ है। सभी सड़कों की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत प्रथम चरण में 14 करोड़ की नौ योजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिनमें छह योजनाएं पच्छाद और तीन रेणुका निर्वाचन क्षेत्र की शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स योजना के तहत नाहन निर्वाचन क्षेत्र के लिए 18 करोड़ की एक पेयजल योजना स्वीकृत हुई है। जबकि, छह पेयजल योजनाओं की 131 करोड़ की डीपीआर ब्रिक्स को भेजी गई है।
विज्ञापन


ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के निर्देश
समिति ने श्री रेणुका जी के समीप जलाल पुल पर हुई बस दुर्घटना पर चिंता व्यक्त करते परिवहन और पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि बसों में ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। कहा कि ओवरलोडिंग को रोकने के लिए सभी एसडीएम को कार्रवाई करनी चाहिए। चूंकि प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग को परिवहन व्यवस्था के निरीक्षण की शक्तियां प्राप्त हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सभी ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटना रोकने के लिए आवश्यक उपाय किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त ललित जैन, अतिरिक्त उपायुक्त आदित्य नेगी, एसडीएम नाहन विवेक शर्मा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण महेश सिंघल, अधीक्षण अभियंता आईपीएच जोगिंद्र सिंह चौहान, अधीक्षण अभियंता विद्युत मनोज उप्रेती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed