{"_id":"59a1ca9c4f1c1bf51e8b4a57","slug":"191503775388-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री को सताने लगा चुनाव में हार का डर : बिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री को सताने लगा चुनाव में हार का डर : बिंदल
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा (सिरमौर)।
भाजपा मंडल पांवटा की पदयात्रा का भंगाणी में शनिवार को समापन हुआ। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में भंगाणी स्थित मां भद्र काली मंदिर परिसर में भाजपा ने कार्यक्रम का आयोजन किया। पदयात्रा के समापन अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राजीव बिंदल, जिला अध्यक्ष सुखराम चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉ. राजीव बिंद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह चुनाव में भारी हार से पहले ही डर गए हैं। कांग्रेस की आपसी फूट के चलते भी वीरभद्र सिंह चुनाव से किनारा करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा ने 19 राज्यों में सरकार बनाई है। 20वीं सरकार हिमाचल में बनेगी।
सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश में आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का समय हैं। सरकार बनने के बाद गिरिपार के रुके हुए विकास को फिर गति मिलेगी। जब-जब भाजपा सरकार बनी हैं तब-तब गिरिपार का विकास हुआ है। इस मौके पर मनीष तोमर, अजय मेहता, राजाराम, निंद्रो देवी, रमेश तोमर, कल्याण चौधरी, कमलजीत कौर, नवीन शर्मा, पूनम गुप्ता, देवेंद्र चौधरी, मलकीत चौधरी, शिवानी वर्मा, पवन चौधरी, रसपाल सिंह, चरणजीत सिंह, दिनेश नेगी, सुरजीत सिंह, सुरजीत कौर, अच्छर चौधरी, सोनू, देशराज शर्मा, दिनेश चौधरी, प्रेमलता, मलकीत चौधरी कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
---मुख्यमंत्री को सताने लगा चुनाव में हार का डर : बिंदल
भंगाणी में पदयात्रा के समापन पर बोले विधायक
कहा, हिमाचल में बनाएंगे भाजपा की 20वीं सरकार