{"_id":"62bb3aa112976b0795529a3d","slug":"19-years-girl-injured-in-ponta-shahib-due-to-hit-by-tractor-nahan-news-sml4135752129","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से 19 वर्षीय लड़की गंभीर रुप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से 19 वर्षीय लड़की गंभीर रुप से घायल
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून से पांवटा साहिब एनएच 07 पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने राहगीर लड़की को टक्कर मारी। हादसे में लड़की गंभीर रुप से घायल हो गई। लोगों ने घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
पांवटा थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसा सोमवार देर शाम को विश्वकर्मा चौक पांवटा साहिब के समीप हुआ। यहां बांगरण चौक की ओर जाने वाली सड़क के किनारे एक होटल के बायीं तरह होते हुए एक ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार से आया।
सड़क किनारे खड़ी एक कार को टक्कर मार दी। इसके बाद एक लड़की आर्शी (19) पुत्री अरुण कुमार निवासी वार्ड-दस देवीनगर को भी हिट कर दिया। घायल को बड़ी मुश्किल से ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। लड़की के पांव और टांग में गहरी चोटें आईं।
विज्ञापन
इसके बाद घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने कहा कि आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।