{"_id":"5c87b9aebdec2213ec621594","slug":"181552398766-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ बच्चों को उद्योग में काम करते धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ बच्चों को उद्योग में काम करते धरा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। चाइल्ड हेल्पलाइन सिरमौर की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर औद्योगिक नगरी कालाअंब के एक उद्योग में दबिश दी। इस दौरान उद्योग में नौ बच्चों को काम करते पाया गया। हालांकि, आधार कार्ड जांचने पर सभी बच्चों की उम्र 18 साल से ऊपर पाई गई, लेकिन व्यावहारिक तौर पर बच्चों की उम्र 18 साल से कम आंकी गई है। लिहाजा, कंपनी प्रबंधन को पांच दिन का समय दिया गया है, जिससे इकाई में कार्यरत बच्चों की वास्तविक आयु का पता चल सके। कंपनी प्रबंधन ने एक कर्मी ने इसकी जिम्मेदारी भी ली है। जानकारी के अनुसार चाइल्ड लाइन को 1098 पर इस मामले की गुप्त सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता ने चाइल्ड लाइन को बताया कि कंपनी में श्रम कानून का उल्लंघन हो रहा है। लिहाजा, चाइल्ड लाइन की ओर से राजेंद्र सिंह, सुंदर सिंह, निशा और काउंसलर विनीता ठाकुर ने कंपनी में दबिश दी। इससे पहले पुलिस थाना कालाअंब में डीडी एंट्री भी कराई गई। चाइल्ड लाइन के साथ पुलिस कर्मी भी उपस्थित रहे। मौका मुआयना करने पर कंपनी में कार्यरत बच्चों के आधार कार्ड जांचे गए। हालांकि, बच्चों की उम्र 18 साल से ऊपर पाई गई। चाइल्ड लाइन ने आशंका जताई कि कुछ की आयु 18 साल से भी कम है। टीम की काउंसलर विनीता ठाकुर ने बताया कि कंपनी को पांच दिन का समय दिया गया है। यदि बच्चों की आयु 18 साल से कम पाई जाती है तो चाइल्ड लाइन बच्चों को रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करेगी। साथ ही आगामी कार्रवाई की मांग की जाएगी।