{"_id":"5c3f5c93bdec2273250b0496","slug":"181547656339-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेखा तोमर को मिली नगर परिषद नाहन की ‘सत्ता’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेखा तोमर को मिली नगर परिषद नाहन की ‘सत्ता’
विज्ञापन
नगर परिषद की नई अध्यक्ष रेखा तोमर पार्षदों व ईओ के साथ।
- फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन की ‘सत्ता’ में परिवर्तन हो गया है। वर्ष 2016 में हुए पंचायत चुनाव में 13 में से नौ सीटें जीतकर बहुमत में आई भाजपा ने ढाई-ढाई वर्ष के फार्मूले के तहत अपनी दूसरी पारी शुरू कर दी है। बुधवार को नगर परिषद नाहन के कार्यालय में हुई चुनावी प्रक्रिया के दौरान वार्ड नंबर चार की पार्षद रेखा तोमर को निर्विरोध नगर परिषद का अध्यक्ष चुन लिया गया। यानी अगले दो वर्ष तक अब रेखा तोमर नगर परिषद की ‘सत्ता’ संभालेंगी।
करीब 50 हजार की आबादी वाले नगर परिषद के कुल 13 वार्डों में से नौ पर भाजपा समर्थित पार्षद काबिज हुई हैं। वर्ष 2016 में पंचायत चुनाव के बाद अध्यक्ष पद को लेकर रेखा तोमर और अनीता शर्मा के बीच चली खींचतान के बाद ढाई-ढाई साल का करार हुआ था। भाजपा ने अनीता शर्मा को नगर परिषद की पहली पारी सौंपी। उनका ढाई वर्ष का कार्यकाल जुलाई में पूरा हो गया था। इसके बाद 15 दिसंबर को उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। बुधवार को नगर परिषद नाहन के कार्यालय में अध्यक्ष पद के चयन को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम नाहन विवेक शर्मा ने चुनाव प्रक्रिया को पूरा किया। बैठक में 13 में से 11 पार्षदों के उपस्थित होने पर कोरम पूरा हो गया। इसके बाद चुनाव की प्रक्रिया हुई। एसडीएम ने नामांकन पत्र भरने के लिए पार्षदों को एक घंटे का समय दिया। एक घंटे की इस अवधि में सिर्फ एक ही नामांकन पत्र भरा गया। लिहाजा, रेखा तोमर निर्विरोध अध्यक्ष निवार्चित हुईं। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम ने इसका एलान भी किया। इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। रेखा के अध्यक्ष बनने से भाजपा में जश्न का माहौल है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष एवं नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडलाध्यक्ष दीनदयाल वर्मा आदि भी नगर परिषद के कार्यालय पहुंचे और रेखा तोमर को बधाई दी।
सबके साथ मिलकर करूंगी शहर का विकास : रेखा
अध्यक्ष बनने के बाद रेखा तोमर ने कहा कि वह शहर के विकास के लिए कार्य करेंगी। शहर के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता एवं अन्य समस्याओं को सुलझाने के लिए सभी पार्षदों के साथ मिलकर कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों और गलियों को दुरुस्त किया जाएगा। वहीं, सरकार की ओर से मंजूर हुई बड़ी परियोजनाओं का कार्य भी जल्द पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने शहर के विकास के लिए जनता से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए जनता का सहयोग जरूरी है।