{"_id":"5c0feeb8bdec22416e6271f4","slug":"181544548024-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की शानदार जीत पर नाहन में फोड़े पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की शानदार जीत पर नाहन में फोड़े पटाखे
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की शानदार जीत पर नाहन में फोड़े पटाखे
कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट किया खुशी का इजहार
अब मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : सोलंकी
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश तीन बड़े राज्यों में कांग्रेस पार्टी की शानदार जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाहन में पटाखे फोड़े और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। जिला मुख्यालय नाहन में कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी भी की। अजय सोलंकी ने कहा कि तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत से मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। नतीजों के बाद देशभर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। देश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत से पार्टी को मजबूत किया है। मोदी सरकार ने देश के भीतर जो घृणा और नफरत का माहौल पैदा किया गया, उसके खिलाफ देश के युवाओं ने तीनों राज्यों में करारा जवाब दिया है। सोलंकी ने कहा कि देश के युवा मोदी सरकार की जुमलेबाजी को जान चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में चुनाव से पहले धार्मिक तौर पर जनता का ध्यान मुद्दों से भटकाने की कोशिश करती रही, लेकिन जनता जनार्दन ने भाजपा को करारा जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी 2019 के लिए राहुल गांधी का बतौर प्रधानमंत्री विजय शंखनाद इन चुनावों से हो चुका है। इस मौके पर प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव ओपी ठाकुर, पार्षद राकेश गर्ग, पार्षद कपिल गर्ग, नाहन ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष श्याम लाल, कार्यालय सचिव मनीराम पुंडीर, महीपत सोलंकी, अनिल शर्मा, ललित चड्डा, अशोक कुमार, सत्यराम चौहान, जब्बर सिंह चौहान, कपिल शंक्वान, धनवीर सिंह, गुरिदयल सिंह पंवार, संदीप शर्मा, रमेश राजपूत, तनु सैनी, विनीत शर्मा, नितेश शर्मा, विपुल शर्मा, अंकुर आदि उपस्थित रहे।