{"_id":"5c01695abdec22416713960f","slug":"181543596378-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई की समयसारिणी बदली, असमंजस में प्रशिक्षु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई की समयसारिणी बदली, असमंजस में प्रशिक्षु
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई की समयसारिणी बदली, असमंजस में प्रशिक्षु
पहली दिसंबर से सुबह साढ़े सात बजे होंगी कक्षाएं शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। पहली दिसंबर से आईटीआई की समयसारिणी में परिवर्तन होने से दर्जनों प्रशिक्षु युवाओं में खलबली मच गई है। प्रशिक्षु नई समयसारिणी का विरोध कर रहे हैं। पहली दिसंबर से आईटीआई का समय सुबह साढ़े सात बजे करने के फरमान जारी कर दिए हैं। ऐसे में ददाहू और रेणुका क्षेत्र से नाहन वाले प्रशिक्षुओं को निर्धारित समय तक आईटीआई पहुंच पाना मुश्किल होगा। प्रशिक्षुओं के पास समय पर पहुंचने का कोई प्रावधान नहीं है। ददाहू से नाहन के लिए सुबह पहली बस साढ़े 6 बजे है। इसमें पास मान्य नहीं हैं। इसके बाद निगम की दूसरी बस सेवा सात बजे ददाहू से चलती है, जो साढ़े आठ बजे नाहन पहुंचती है। ऐसे में यह समयसारिणी प्रशिक्षु युवाओं को रास नहीं आ रही है। जबकि, इससे पहले 8:20 बजे कक्षाएं शुरू होती थीं। इसे साढ़े सात बजे किया गया है। युवा हेमंत, ललित, रणवीर, उमेश, कुशल व रिंकू आदि ने बताया कि वे किसी भी सूरत में साढ़े सात बजे नाहन आईटीआई नहीं पहुंच सकते। पहले वे सात बजे ददाहू से चलकर साढ़े आठ बजे के करीब अपनी कक्षाओं में पहुंच जाते थे लेकिन, अब साढ़े सात बजे तक आईटीआई में पहुंचना नामुमकिन है। प्रशिक्षु युवाओं ने समयसारिणी को यथावत रखने की मांग की है। आईटीआई के प्रधानाचार्य सीके कौशिक ने बताया कि समयसारिणी बदलने के उन्हें सख्त निर्देश मिले हैं। पहली दिसंबर से सुबह साढ़े सात बजे कक्षाएं लगेंगी। इसकी सूचना 20 दिन पहले ही छात्रों को दे दी गई थी।