{"_id":"5baa68a7867a55019a1f8e5e","slug":"181537894567-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला मुख्यालय में जुटे ढाई सौ नन्हें वैज्ञानिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला मुख्यालय में जुटे ढाई सौ नन्हें वैज्ञानिक
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में चिल्ड्रन साईंस कांग्रेस में भाग लेने पहुंचे प्रतिभागी।
- फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
नाहन (सिरमौर)। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में मंगलवार को जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस शुरू हुई। शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर आदित्य नेगी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों को अपने भीतर की छुपी प्रतिभा को बाहर निकालने का अवसर मिलता है।
उपनिदेशक शिक्षा विभाग उमेश बहुगुणा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में छात्र बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक शालू परमार ने बताया कि जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में जिले के विभिन्न स्कूलों से आए 250 नन्हें वैज्ञानिक हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान प्रश्नोत्तरी, मॉडल, एक्टीविटी कॉर्नर, मैथेमैटिक्स ओलंपियाड के अलावा स्किल और सर्वे रिपोर्ट प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। गौरतलब है कि इसका आयोजन पहले 24 सितंबर से होने जा रहा था, लेकिन जिले में हो रही भारी बारिश के कारण शिक्षा विभाग की ओर से 24 सितंबर को सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया। इसके चलते यह जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस मंगलवार को शुरू हुई। इस अवसर पर प्रधानाचार्या मीरा बंसल, अयूब खान, दीपक जिंदल, राकेश बंसल, अजय शर्मा सहित विभिन्न स्कूलों से आए अध्यापक उपस्थित रहे।