फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   राजस्थान में बिखेरी हाटी संस्कृति की झलक

राजस्थान में बिखेरी हाटी संस्कृति की झलक

Tue, 26 Dec 2017 06:44 PM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान में बिखेरी हाटी संस्कृति की झलक

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)।
राजस्थान में आयोजित शिल्पग्राम उत्सव में आसरा संस्था के लोक कलाकारों ने सिरमौर जिले के पारंपरिक लोक नृत्यों का प्रदर्शन करके हाटी संस्कृति की अमिट छाप छोड़ी। आसरा संस्था जालग के प्रभारी गोपाल हाब्बी ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय के सौजन्य से पश्चिम क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर की ओर से उदयपुर के शिल्पग्राम में राष्ट्रीय स्तरीय शिल्पग्राम उत्सव का आयोजन किया।


इसमें संस्था के 15 कलाकारों ने बहुरंगी कलाओं का प्रदर्शन किया। हाब्बी ने बताया कि उदयपुर में इन दिनों भारतवर्ष के कई राज्यों से आमंत्रित प्रत्येक राज्य के अग्रणी सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। इसमें हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर रहे आसरा संस्था के लोक कलाकारों के अतिरिक्त जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, गुजरात, सिक्किम, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मणिपुर, उड़ीसा, तेलंगाना, गोवा, असम, केरल, अरुणाचल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश के लोक नृत्य दल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में संस्था के लोक कलाकार रामलाल, गोपाल, सुनपति, जितेंद्र, चमन, अमीचंद, जोगेंद्र, सरोज, लीला, लक्ष्मी अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed