{"_id":"59f48f7b4f1c1b8e698b7fe7","slug":"181509199739-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीठ में छुरा घोंपने वाली राजनीति न करें: वीरभद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीठ में छुरा घोंपने वाली राजनीति न करें: वीरभद्र
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
virbhadra singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दावा किया है कि प्रदेश में फिर कांग्रेस पूर्ण बहुमत से आएगी। सभी नेता और कार्यकर्ता चुनावी रणभूमि में एकजुट होकर प्रचार में जुट जाएं। पीठ में छुरा घोंपने वाली राजनीति कोई नेता न करें। सीएम शुक्रवार देर शाम पांवटा कांग्रेस चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। सीएम वीरभद्र सिंह शुक्रवार देर शाम गिरिपार से पांवटा पहुंचे। कांग्रेस चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद उन्होंने पांवटा विस क्षेत्र से टिकट पर दावेदारी जताने वाले समस्त नेताओं के साथ बैठक भी की। इसमें साफ कहा कि इस बार कांग्रेस के साख की लड़ाई है। हर नेता और कार्यकर्ताओं को अपनी ताकत झोंकनी होगी। प्रदेश सरकार ने हर जिले और विस क्षेत्र में एक समान विकास करवाया है। कार्यकर्ता विकास के नाम पर हक से जनता के बीच वोट मांगने जाएं। पांवटा का हर स्थानीय नेता और कार्यकर्ता अपने गिले शिकवे भूला कर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत को पसीना बहाए।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी किरनेश जंग, हरप्रीत सिंह, जगदीश चौधरी, अनिंद्र सिंह नौटी, तपेंद्र सिंह, अवनीत सिंह, पूर्व प्रत्याशी ओंकार सिंह, जिला परिषद के अध्यक्ष दलीप चौहान, पीसीसी सचिव अनिंद्र सिंह, ओंकार सिंह, पीसीसी सदस्य नसीमा बेगम, डीसीसी महासचिव हरप्रीत सिंह, रतन, जगदीश चौधरी, तपेंद्र सिंह सैनी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा प्रधान अश्वनी शर्मा, एनपीएस नारंग, मालती जंग, नजाकत अली हाशमी, असगर अली, हिमांशु परवाल, ब्रजेश गोयल, संत राम चौहान, प्रेमपाल ठाकुर, अवतार सिंह, शमशेर अली, कमलजीत, साजिद हाशमी, सुनीता, धनवीर कपूर, विरांजना चौधरी, विशाल वालिया, राजू शाह, नीलू चौधरी और प्रदीप चौहान समेत कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।