{"_id":"66378746577345ba4e00b56b","slug":"18100-rupees-extra-income-prom-mango-crops-in-dhaulakunwa-cemter-nahan-news-c-177-1-nhn1001-123768-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: धौलाकुआं बगीचे से विभाग को इस बार 18 हजार अधिक हुई आमदनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: धौलाकुआं बगीचे से विभाग को इस बार 18 हजार अधिक हुई आमदनी
विज्ञापन
धौलाकुआं क्षेत्र में आम से लदा पेड़। संवाद
धौलाकुआं बगीचे से विभाग को इस बार 18 हजार अधिक हुई आमदनी
आम की बेहतर फसल मिलने से बागवानों की बंधी उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
धौलाकुआं (सिरमौर)। जिला सिरमौर में इस बार मौसम की बेरूखी के बावजूद आम की फसल बेहतर होने की उम्मीद है जिससे यहां के किसानों को काफी राहत मिल सकती है। उधर, उद्यान विभाग के धौलाकुआं में इस बार आम के बगीचे की नीलामी बीते वर्ष की अपेक्षा 18,100 रुपये महंगी हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते वर्ष यहां के बगीचे में कम उत्पादन के चलते 3 लाख 8 हजार रुपये में नीलामी हुई थी, जबकि इस साल विभाग की ओर से करवाई गई बोली में 3 लाख 26 हजार रुपये मिले हैं। विभाग के बगीचे के साथ साथ क्षेत्र में किसानों के बगीचे भी आम की फसल से लदे हुए हैं।
बता दें कि बीते साल धौलाकुआं और पांवटा क्षेत्रों में आम की फसल बहुत कम देखने को मिली थी। आम की फसल में पिछले साल फूल आने के समय तेला रोग की चपेट में आने के कारण बगीचों में 70 प्रतिशत खत्म हो गई थी और शेष बची फसल को तूफान ने खत्म कर दिया था। इसके चलते बागवानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था।
विज्ञापन
पांवटा साहिब घाटी में काफी गर्मी पड़ती है और ऐसे में यहां आम की फसल भी काफी अच्छी मानी जाती है। इस साल गर्मियां शुरू होते ही आम की फसल पर आए फूल बीमारी से मुक्त रहने के कारण बगीचों में भारी मात्रा में फसल आ रही है। उद्यान विभाग के अलावा क्षेत्र में सैकड़ों बागवान भी इस साल बंपर फसल होने से खुश नजर आ रहे हैं। बता दें कि क्षेत्र के डोबरी, सालवाला, गोजर, अडेन, किलोड, हरिपुर टोहाना, शिवपुर, कुंजा मतरालियां, बहराल, निहाल गढ़, सुरजपुर, पडदूनी, खारा, गुलाबगढ़ आदि क्षेत्रों में बागवान हैं जिन्होंने बड़ी मात्रा में आम के बाग तैयार किए हैं। बागवानों माता राम, सुरमुख, सतिंद्र, दर्शन चौधरी, रवि कुमार, दाता राम आदि ने बताया कि पिछले साल 20 प्रतिशत ही फल आया था लेकिन इस साल बहुत ज्यादा और जल्दी फल आया है। इस साल बागवानों को अच्छी आमदनी मिलने की आस बंधी है।
उधर, उद्यान विभाग के उप निदेशक डॉ. संतोष सिंह बक्शी ने बताया कि पिछले साल ऑफ सीजन के कारण फल कम रहा लेकिन इस साल बागवानों को अच्छी आमदनी मिलने की उम्मीद है। धौलाकुआं में आम के बगीचे के दाम बीते साल से ज्यादा मिले हैं।