फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   18 pregnant woman chekup done in nahan medical college

Sirmour News: मेडिकल कॉलेज नाहन में 18 गर्भवती की विशेष जांच

Mon, 10 Jul 2023 06:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 06:00 PM IST
विज्ञापन
18 pregnant woman chekup done in nahan medical college
मेडिकल कॉलेज नाहन में 18 गर्भवती की विशेष जांच
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जांच और मार्गदर्शन किया

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। मेडिकल कॉलेज नाहन में सोमवार को 18 गर्भवती महिलाओं की विशेष रूप से जांच की गई। इस दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ उनका मार्गदर्शन भी किया गया।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) कार्यक्रम के तहत हर महीने की नौ तारीख गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए विभाग की ओर से निर्धारित की गई। इस दिन अस्पतालों की ओपीडी में गर्भ धात्रि महिलाओं की जांच के लिए अधिमान दिया जाता है।
विज्ञापन


सोमवार को मेडिकल कॉलेज नाहन समेत जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। हालांकि भारी बारिश होने के चलते अन्य दिनों के मुकाबले ओपीडी काफी कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की गायनी ओपीडी में इस तरह की करीब 18 गर्भवती महिला रोगियों की जांच की गई। वहीं स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुरला में भी गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांचा गया।

विशेष जांच में महिलाओं का हीमोग्लोबिन, मधुमेह, रक्तचाप के अलावा बच्चे की स्थिति आदि की जांच की गई।

मेडिकल कॉलेज नाहन गायनी विभागाध्यक्ष डॉ. अमोद ने बताया कि सोमवार को गायनी ओपीडी में 25 के करीब महिलाएं उपचार के लिए आईं। इनमें से 18 गर्भवती महिलाओं की बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन की जांच की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed