फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अनुबंध सीमा एक साल करे सरकार : महासंघ

अनुबंध सीमा एक साल करे सरकार : महासंघ

Tue, 04 Dec 2018 10:20 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
अनुबंध सीमा एक साल करे सरकार : महासंघ
ददाहू (सिरमौर)। पटवार एवं कानूनगो महासंघ की ददाहू इकाई ने पटवारियों के अनुबंध की सीमा को तीन साल से घटाकर एक साल करने की मांग की है। ददाहू में प्रधान सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महासंघ के सदस्यों ने मांगों और समस्याओं को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार ने कहा कि राजस्व विभाग में पटवारी और कानूनगो रीढ़ की हड्डी के समान हैं लेकिन लंबे अरसे से पटवारी और कानूनगो की मांगों की अनदेखी की जा रही है। बैठक में संघ की विभिन्न मांगों को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें पेंशन नीति को बदलने, अनुबंध पर कार्यरत पटवारियों की अनुबंध सीमा को एक वर्ष करने, अनुबंध पर कार्यरत पटवारियों को चिकित्सा भत्ते का लाभ देने, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, नायब तहसीलदार की पदोन्नति में कानून की सेवाकाल अवधि को चार वर्ष से घटाकर दो वर्ष करने, कानून से नायब तहसीलदार की पदोन्नति का कोटा शत प्रतिशत करने की सिफारिश की गई। इसके साथ ही राज्य और जिला के संघों से अपील की गई कि वे इन समस्याओं को प्रदेश सरकार के समक्ष रखकर उन्हें पूरा करवाने का भरसक प्रयत्न करें। बैठक में जिला प्रतिनिधि काकू राम भारद्वाज, उपप्रधान रजनीश, सीमा पाल, रिंकू धीमान, अशोक कुमार, गुलाब सिंह, पीयूष, यशवीर सिंह, विनीता चौहान, अनिल कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed