{"_id":"5b78250c42c792463b3b4fd4","slug":"171534600460-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी सभा संघ ने अटल को दी श्रद्घापूर्वक श्रद्घांजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी सभा संघ ने अटल को दी श्रद्घापूर्वक श्रद्घांजली
Updated Sat, 18 Aug 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकारी सभा संघ ने अटल को किया याद
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर सहकारी संघ की बैठक सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं कंवर विजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सहकारी संघ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा। सहायक पंजीयक कंवर विजेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अमूल्य योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। विशेषकर हिमाचल उनके लगाव को कभी भी भुला नहीं पाएगा। ऐसे महान व्यक्तित्व के धनी भारत रत्न की क्षति को कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता। इस अवसर पर विघटक संघ ने विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। पूर्व विघटक राकेश थापा ने संघ के अवशेष पत्र के बारे में प्रतिनिधियों को बताया। बैठक में कार्यालय अधीक्षक राजेंद्र नाहर, खंड निरीक्षक रामेश्वर चौधरी, जयकिशन, रंगीलाल, देविंद्र सिंह और रूप सिंह के अलावा विभिन्न सभाओं से गुरमेल सिंह, रविंद्र सैणी, सुरेंद्र सिंह, विजय वशिष्ठ, कुलदीप चौहान, ओमप्रकाश, बलवीर सिंह और सिरमौर सिंह आदि उपस्थित रहे।