फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नाहन में दूसरी बार भ्रमण पर निकलेंगे गणपति बप्पा

नाहन में दूसरी बार भ्रमण पर निकलेंगे गणपति बप्पा

Sun, 20 May 2018 10:39 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
नाहन में दूसरी बार भ्रमण पर निकलेंगे गणपति बप्पा
ganesha meals
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में इस वर्ष गणेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा। नवयुवक मंडल नाहन ने इस उत्सव का बीड़ा उठाया है। 12 सितंबर को मनाए जा रहे इस धार्मिक कार्यक्रम की खास बात यह है कि नवयुवक मंडल लोगों से इस धार्मिक कार्यक्रम के लिए किसी तरह का चंदा एकत्रित नहीं करेगा। नवयुवक मंडल नाहन ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट दिशा निर्देश दिए हैं कि गणेश उत्सव के लिए चंदा इकट्ठा नहीं किया जाए। इसे आपसी सहयोग से मनाया जाएगा।
गणेश उत्सव के आयोजन को लेकर नवयुवक मंडल नाहन की एक बैठक रविवार को नाहन में हुई जिसकी अध्यक्षता मंडल प्रधान अमित अग्रवाल ने की। बैठक में शहर में दूसरी बार गणेश उत्सव के आयोजन को लेकर चर्चा की गई जिसमें निर्णय लिया गया कि गणेश उत्सव का आयोजन इस बार भी धूमधाम से किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित मंडल प्रधान अमित अग्रवाल उर्फ बिल्ला, अशोक अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अजय अग्रवाल, बुद्धि बल्लव, नीरज जैन, सुधीर अग्रवाल, दीपक चौधरी ने बताया कि 12 सितंबर को गणेश उत्सव पर भगवान श्री गणेश जी की कई फुट ऊंची मूर्ति रथ पर विराजित कर शहर में एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा को स्थानीय भजन मंडली व बैंड बाजे के साथ कच्चा टैंक से छोटा चौक बड़ा चौक, गुन्नूघाट, मालरोड से होते हुए भव्य पंडाल हिंदू आश्रम में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 सितंबर को गणपति महाराज को स्नान कराने के बाद भक्तों के दर्शनार्थ रखा जाएगा ताकि, सभी श्रद्घालु गणपति के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि इसी दिन शाम के समय भजन मंडली गणेश भगवान की स्तुति व गुणगान करेगी। जबकि 14 सितंबर शुक्रवार को सुबह 11 बजे श्री पांवटा साहिब स्थित यमुना जी में मूर्ति को विसर्जित किया जाएगा।

नवयुवक मंडल नाहन ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपने घरों में या मंदिरों में गणेश मूर्ति पूजा रखी है वह भी मूर्ति विसर्जन करने के लिए नवयुवक मंडल के साथ पांवटा साहिब चलने के लिए आमंत्रित हैं।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed