{"_id":"5a62089f4f1c1b86268b53eb","slug":"171516374175-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजन की याद में करिए पौध रोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजन की याद में करिए पौध रोपण
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
plants and trees
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत नाहन के समीप झमिरियां में स्मृति वन स्थापित किया जाएगा जिसमें कोई भी व्यक्ति अपने किसी परिजन की याद में पौधरोपण कर सकता है। उपायुक्त ललित जैन ने यहां जारी बयान में यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि वनीकरण को बढ़ावा देने के लिए नाहन शिमला सड़क पर झमिरियां के आरक्षित वन क्षेत्र में स्मृति वन स्थापित करने के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है जिसमें पौधरोपण के लिए वन विभाग द्वारा निशुल्क औषधीय पौधे आंवला, जामुन, नीम आदि उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस स्मृति वन में कोई भी व्यक्ति अपने पूर्वजों की याद में पौधा रोपित करने के अतिरिक्त वह संबंधित व्यक्ति के नाम का बोर्ड भी प्रदर्शित कर सकता है।
उन्होंने जानकारी दी कि कोई भी व्यक्ति पौधे के लिए वन रक्षक नायब सिंह से संपर्क कर सकते हैं, जिनका मोबाइल नंबर 98169-07801 है ।
---------------