{"_id":"59f5e5974f1c1b86698b8451","slug":"171509287319-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई करें : एचएस राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई करें : एचएस राणा
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
महासंग्राम 2017, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा साहिब निर्वाचन अधिकारी हरी सिंह राणा ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। सभी विभागाध्यक्षों को पांवटा विस क्षेत्र के सभी कार्यालयों, भवनों व अन्य सरकारी स्थानों पर लगी प्रचार सामग्री हटाने के आदेश दिए गए हैं।
सड़क के आरपार, पेड़ों व बिजली पोलों एवं सरकारी संपत्ति पर लगी सामग्री हटवाई जाएगी। वह पांवटा के सभी निर्वाचन से जुड़े प्रभारी अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहेे थे।
निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी उम्मीदवारों व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को नोटिस जारी किए गए हैं यदि कोई प्रचार सामग्री नहीं हटाएगा, तो फिर प्रशासन खुद ही उसे हटवाएगा। जिसका सारा खर्च संबंधित पार्टी व प्रत्याशी के खाते में जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में उड़नदस्तों व निगरानी दलों को मुस्तैदी से कार्य करने व जब्त सामग्री सरकारी कोष में जमा करवाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सहायक व्यय पर्यवेक्षक आकाश दीप, समन्वय हरीश शर्मा, उड़नदस्ता प्रभारी डीडी अग्रवाल, दिनेश कुमार, राजकुमार, निगरानी प्रभारी निहाल सिंह, सुशील कुमार, मनोज कोठियाल, वीडियो निगरानी दस्ते के प्रभारी जगदीश नेगी, वीडियो अवलोकन दल प्रभारी नरेश कुमार, जसविंद्र सिंह, संजय शर्मा, नवीन कुमार, अनिल कुमार व अशरफ अली मौजूद रहे।