फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   त्रिलोकपुर मंदिर क्षेत्र का होगा काया पलट

त्रिलोकपुर मंदिर क्षेत्र का होगा काया पलट

Fri, 07 Jul 2017 11:55 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
त्रिलोकपुर मंदिर क्षेत्र का होगा काया पलट

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को अब असुविधा नहीं होगी। सड़क, पेयजल के साथ ही स्वच्छता को मद्देनजर रखते हुए मंदिर क्षेत्र में शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए करोड़ों रुपये की राशि खर्च की जा रही है। इन विकासात्मक कार्यों के पूर्ण होने के बाद मंदिर क्षेत्र की काया पलट हो जाएगी। उपायुक्त बीसी बडालिया ने शुक्रवार को इस सिलसिले में अधिकारियों की बैठक ली और 15 सितंबर तक तमाम कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया।
उन्होंने बताया कि त्रिलोकपुर मंदिर क्षेत्र के विकास के लिए साढ़े नौ करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। न्यास द्वारा 3.64 करोड़ की राशि वृद्धाश्रम के लिए, 4.63 करोड़ की राशि मंदिर रास्ते पर कनोपी शैड निर्माण के लिए, 2.04 करोड़ बाईपास मार्ग के लिए, 54 लाख शौचालय परिसर व जूता घर के निर्माण के लिए, 41 लाख की राशि पेयजल योजना के संवर्धन के लिए, साढ़े 11 लाख की राशि गणना कक्ष के भवन निर्माण के लिए, 20 लाख की राशि बस स्टैंड के समीप 29 शौचालय के निर्माण के लिए स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त त्रिलोकपुर पंचायत में पेयजल आपूर्ति के लिए खैरी में 11 केवी का विद्युत सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा। दस लाख की राशि ग्राम खैरी तक संपर्क सड़क के निर्माण के लिए, आठ लाख की राशि कोटला गांव से प्रमुख मार्ग तक रास्ता बनाने के लिए, आठ लाख की राशि गुरुद्वारा पुल से मीरपुर तक मार्ग को पक्का करने के लिए, आठ लाख की राशि स्कूल ग्राउंड से वृद्धाश्रम तक मार्ग में चार दिवारी के लिए, 7 लाख 66 हजार की राशि पोठियों ग्राम के पैदल चलने योग्य पुल के लिए मंजूर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओगलवाला खाला पर पैदल चलने योग्य पुल बनाने के लिए सवा चार लाख और क्यारवाला खाला पर पैदल चलने योग्य पुल के निर्माण के लिए भी आठ लाख की राशि स्वीकृत की गई है। उपायुक्त बीसी बडालिया ने बताया कि तमाम योजनाओं का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इस मौके पर एसडीएम नाहन एवं सहायक आयुक्त न्यास कृतिका कुल्हारी, तहसीलदार एवं मंदिर अधिकारी आरडी हरनोट, महाप्रबंधक उद्योग संजय कंवर, सहायक अभियंता शाहिन बेग, प्रबंधक हरीश कुमार सहित अन्य न्यास के अधिकारी उपस्थित थे।
-त्रिलोकपुर मंदिर क्षेत्र का होगा काया पलट
--सड़क, पानी सहित होंगे कई विकासात्मक कार्य
--बस स्टैंड के समीप बनाए जाएंगे 29 शौचालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed