{"_id":"57c9a8154f1c1b3d782cc6a5","slug":"17-51-lakhs-will-spent-for-the-development-of-nohradhar-chc","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी नौहराधार में 17.51 लाख से होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी नौहराधार में 17.51 लाख से होगा विकास
ब्यूरो,अमर उजाला नौहराधार (सिरमौर)।
Updated Fri, 02 Sep 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहराधार (सिरमौर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहराधार में रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए रोगी कल्याण समिति के माध्यम से 17 लाख 51 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। शुक्रवार को नौहराधार सीएचसी में आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीपीएस विनय कुमार ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नौहराधार अस्पताल में गत वर्ष 2 लाख 58 हजार रुपये की राशि खर्च की गई है। समिति की आय के सृजन एवं सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं ताकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगियों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
उन्होंने आश्वासन दिया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहराधार को शीघ्र ही सड़क सुविधा से जोड़ दिया जाएगा ताकि रोगियों को वाहन द्वारा अस्पताल के मुख्य द्वार तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने बताया कि सभी आवश्यक 66 दवाइयां जोकि रोगी के उपचार के दौरान अधिकतर प्रयोग में लाई जाती हैं, उन्हें अस्पताल में निशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है। बीपीएल परिवार से संबंधित रोगियों के टेस्ट मुफ्त में करवाए जा रहे हैं। इससे पूर्व सीएमओ डॉ. संजय शर्मा व प्रभारी डॉ. संदीप शर्मा ने रोगी कल्याण समिति की आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इस मौके पर एसडीएम संगड़ाह रजनीश शर्मा, बेलमंती पुंडीर, जोगिंद्र चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समिति के गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बॉक्स--
दो गुना हुई टेस्ट की फीस
रोगी कल्याण समिति की बैठक में सीएचसी में होने वाले विभिन्न टेस्टों के दाम में इजाफा किया गया है। कई टेस्ट अब तक के मूल्य से दो गुना दाम पर किए जाएंगे। बैठक में एचवी टेस्ट पांच से दस रुपये, ईएसआर दस से 20 रुपये, ब्लड ग्रुपिंग 20 से 30 रुपये, सीबीसी 50 से 70 रुपये, यूरिन आर/ई दस से बीस रुपये करने का प्रस्ताव रखा गया। बताया जा रहा है कि कमेटी ने इसे पास भी कर दिया है।
-----------
फिटनेस सर्टिफिकेट बनाना भी महंगा
सीएचसी में मेडिकल फिटनेस भी महंगा हो गया है। अब यहां मेडिकल फिटनेस बनाने के लिए 100 की बजाय 200 रुपये देने होंगे, जबकि फूड लाइसेंस सर्टिफिकेट भी सौ की अपेक्षा 200 रुपये में बनेगा। हालांकि, यह तमाम राशि अस्पताल के विकास एवं रोगियों के लिए खर्च की जाती है।