{"_id":"57c715694f1c1b376e2cb257","slug":"1689-crore-will-spent-for-health-services","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च होगें 1689 करोड़ : मुसाफिर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च होगें 1689 करोड़ : मुसाफिर
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
Updated Wed, 31 Aug 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ तहसील के दूरदराज गांव टाली भुज्जल में बुधवार से नए स्वास्थ्य उपकेंद्र ने कार्य करना आरंभ कर दिया है। जबकि देवठी मंझगांव में भी शीघ्र ही नए स्वास्थ्य उपकेंद्र को क्रियाशील कर दिया जाएगा। राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने इस स्वास्थ्य उपकेंद्र का विधिवत शुभारंभ करते हुए कहा कि इसके खुलने से इस क्षेत्र के लोगों को घरद्वार पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। अब छुटपुट रोगों के उपचार के लिए लोगों को राजगढ़ अथवा सोलन नहीं जाना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त गर्भवती महिलाओं को घरद्वार पर स्वास्थ्य जांच और बच्चों को समय-समय पर टीकाकरण संबंधी सुविधाएं उपलब्ध होगी।
इससे पहले मुसाफिर ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में 22 लाख से निर्मित अतिरिक्त कमरों का लोकार्पण भी किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरकार राज्य के लोगों को गुणात्मक एवं अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है और चालू वित्त वर्ष के दौरान प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर 1689 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। उन्होंने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के बारे में लोगों का आह्वान किया कि बेटी का समाज में बहुत महत्व है और अभिभावकों को बेटा-बेटी में अंतर नहीं समझना चाहिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिप सदस्य शकुंतला प्रकाश चौहान, नायब तहसीलदार पझौता एमएल बनयाल, बीडीओ राजगढ़ कृष्णदत्त, अरुण चौहान, पच्छाद कांग्रेस मंडलाध्यक्ष सिरमौर सिंह, इंद्र सिंह पड़िया, स्थानीय प्रधान सुखराम शर्मा, बीपीईओ चेतराम शर्मा, बीआरसी प्रेम चौहान, प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार, राजेंद्र हाब्बी, इंटक अध्यक्ष जीवन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
----