फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   26 लाख से बना सनौरा का स्कूल भवन

26 लाख से बना सनौरा का स्कूल भवन

Sun, 03 Mar 2019 10:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
26 लाख से बना सनौरा का स्कूल भवन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)। पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप ने रविवार को शाया सनौरा पंचायत में रावमापा सनौरा के 26 लाख की लागत से निर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने पझौता क्षेत्र की पंचायतों की 225 महिलाओं को गृहिणी सुविधा योजना के तहत गैस कनेक्शन भी वितरण किए। इस मौके पर विधायक सुरेश कश्यप ने कहा कि जयराम सरकार हर वर्ग और हर क्षेत्र के लिए विकास कार्य कर रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार करते हुए प्रदेश की बिगड़ी तस्वीर को लगातार सुधार रही है। सरकार के एक साल के अल्प कार्यकाल के दौरान ही पच्छाद विस क्षेत्र के हर हिस्से को विकसित किया जा रहा है। सरकार ने लगभग 150 करोड़ की योजनाओं को स्वीकृत किया है। इन योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का कार्य जोर शोर से चल रहा है। इसके लिए पच्छाद की जनता उनकी सदैव आभारी रहेगी। इस अवसर पर भाजपा नेता केशवानंद शर्मा, रघुवीर ठाकुर, सुनील ठाकुर, बीडीसी सदस्य चेतराम ठाकुर, सुमित्रा, नरेश कौशल, राकेश शर्मा, प्रधान श्याम लाल, संदीप, दिलावर ठाकुर, सुभाष ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रजनीश बंसल समेत लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed