फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सिरमौर के ऊंचे इलाकों में फिर बर्फबारी

सिरमौर के ऊंचे इलाकों में फिर बर्फबारी

Tue, 19 Feb 2019 09:34 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Tue, 19 Feb 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
सिरमौर के ऊंचे इलाकों में फिर बर्फबारी
नौहराधार (सिरमौर)। सिरमौर जिले के ऊंचे इलाकों में फिर बर्फबारी हुई है। चूड़धार की चोटी पर ताजा हिमपात से सौंदर्य निखर गया है। निचले इलाकों नौहराधार, हरिपुरधार आदि क्षेत्रों में बर्फबारी से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। बर्फबारी की वजह इन क्षेत्रों के कई संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के अघोषित कटों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। परीक्षाएं नजदीक होने के कारण विद्यार्थियों को सबसे अधिक परेशानियां हो रही हैं।
विज्ञापन

बर्फीली हवाएं चलने व बारिश से तापमान में भारी गिरावट आई है। क्षेत्र में तापमान माइनस डिग्री से भी नीचे चला गया है। मंगलवार को नौहराधार व हरिपुरधार का अधिकतम तापमान 3 डिग्री व न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे ठंड में काफी इजाफा हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी चार दिनों तक मौसम खराब रहेगा। सिरमौर जिले की सबसे ऊंची छोटी चूड़धार में 12 से 14 फीट बर्फ जमा हो गई है। वहीं नौहराधार व हरिपुरधार में मंगलवार को खबर लिखे जाने तक सात से आठ सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। बर्फबारी के कारण हरिपुरधार क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही पूर्णतया ठप हो गई है। नाहन-हरिपुरधार, हरिपुरधार-कुपवी मार्ग बंद हो गए हैं।
विज्ञापन


स्कूली विद्यार्थियों की बढ़ी दिक्कतें
हरिपुरधार क्षेत्र के दियुड़ी, खडाह, सेल, गताधार आदि नौहराधार शिक्षा खंड की अधिकतर पाठशालाएं ऐसी हैं जहां पर पिछले दिनों हुई बर्फबारी भी पिघल नहीं पाई है। स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में दिक्कतें हो रही है। इन दिनों दस फीसदी बच्चे ही स्कूल पहुंच रहे हैं। चहूड़धार मंदिर के पुजारी कमलानंद ने बताया कि यहां पर सोमवार से लगातार बर्फबारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन घंटे बंद रहा पांवटा-शिलाई मार्ग
शिलाई (सिरमौर)। लालढांग से रोहड़ू एनएच 707 पर टिक्कर के समीप भारी भूस्खलन होने से पांवटा-शिलाई सड़क 3 घंटे तक बंद रही। मंगलवार सुबह भारी बारिश होने से भारी भूस्खलन हुआ। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भूस्खलन के कारण बसें और छोटे वाहन दोनों तरफ जाम में फंसे रहे। हालांकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने मशीनरी भेजकर यातायात को बहाल कर दिया। तीन घंटे तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed