फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   16 thousand voters to elect Nahan municipal council

नाहर में 16 हजार मतदाता चुनेंगे नई नगर परिषद

Sat, 19 Dec 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो, अमर उजाला/ नाहन (सिरमौर) Updated Sat, 19 Dec 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
16 thousand voters to elect Nahan municipal council

नाहन शहर में 16390 मतदाता अगली नगर पषिद के भाग्य का फैसला करेंगे। उपायुक्त बीसी बडालिया ने शनिवार को नगर परिषद कार्यालय नाहन में अधिकारियों के साथ शहरी निकाय के चुनाव को लेकर बैठक की। उन्होंने नप अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी निकाय के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए नियमों के तहत कार्य करें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहर में पात्र लोगों मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने को लेकर 21 दिसंबर तक आवेदन कर 50 रुपये की राशि सहित नप कार्यालय या जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय में जमा करवाएं। उपायुक्त ने बताया कि जिला की नगर परिषद नाहन, पांवटा और एक नगर पंचायत राजगढ़ के चुनाव के लिए नामांकन पत्र आगामी 26, 28 और 29 दिसंबर को संबंधित एसडीएम कार्यालय में भरे जाएंगे।
विज्ञापन


30 दिसंबर को नामांकन पत्रों की सूक्ष्म जांच की जाएगी। 1 जनवरी, 2016 तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। एक जनवरी को दोपहर बाद तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह बांटे जाएंगे। उन्होंने बताया कि शहरी निकाय के लिए मतदान 10 जनवरी को होगा। मतों की गिनती का कार्य शहरी निकाय मुख्यालय पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नाहन शहर के 13 वार्डों में मतदाताओं की कुल संख्या 16390 है। इनमें 8285 पुरुष और 8105 महिला मतदाता हैं। शहर में 18 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे और शहरी निकाय चुनाव ईवीएम से करवाए जाएंगे। बैठक में कार्यकारी अधिकारी सूरत सिंह नेगी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने वार्ड नंबर सात के मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया।


वार्ड नंबबर-1 में कुल 1248 मतदाता, वार्ड नंबर-2 में कुल 1811 मतदाता, वार्ड नंबर- 3 में कुल 1616 मतदाता, वार्ड नंबर-4 में कुल 841 मतदाता, वार्ड नंबर-5 में कुल 1402 मतदाता, वार्ड नबर-6 में कुल 1026 मतदाता, वार्ड नंबर-7 में कुल 1264 मतदाता, वार्ड नंबर-8 में कुल 1139 मतदाता, वार्ड नंबर-9 में कुल 1290 मतदाता, वार्ड नंबर-10 में कुल 819 मतदाता, वार्ड नंबर-11 में कुल 1075 मतदाता, वार्ड नंबर-12 में कुल 1886 और वार्ड नंबर-13 में कुल 1249 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed