{"_id":"5d1e0ca88ebc3e3c7b0204ab","slug":"156225038415-nahan-news78","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा को बनाया जाए अलग पुलिस जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा को बनाया जाए अलग पुलिस जिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पेंशनर वेलफेयर ऐसोसिएशन पांवटा इकाई की बैठक में विभिन्न मांगों और समस्याओं पर मंथन किया गया। इसमें शहरी क्षेत्रों में बढ़ती चेन स्नेचिंग की वारदातों पर चिंता प्रकट की गई। वरिष्ठ नागरिक संघ ने पांवटा में एक शहीद स्मारक बनाने की भूतपूर्व सैनिक संगठन की मांग का समर्थन किया है। बैठक में पेंशनरों के लंबित बिलों का समय पर भुगतान और पेंशन बढ़ोतरी को मूल वेतन में शामिल करने की मांगें उठाई गई हैं।
बैठक की अध्यक्षता पांवटा इकाई के अध्यक्ष डॉ. विपन कालिया ने की। इसमें सदस्यों ने हर सदस्य को कम से कम 2-9 पौधे लगाने का संकल्प लिया। कहा कि अपराध का ग्राफ देखते हुए पांवटा को पुलिस जिला बनाया जाए। 2006 से पहले सेवानिवृत्त पेंशनरों को पेंशन बढ़ोतरी का लाभ जनवरी 2006 से दिया जाए। इसके अलावा 65, 70 व 75 वर्ष आयु पूरी होने पर मिलने वाली पेंशन बढ़ोतरी को मूल वेतन में शामिल करने और मेडिकल बिलों का भुगतान समय पर करने की मांग उठाई गई। शहरी क्षेत्र में तीन दिनों के भीतर दो महिलाओं से चेन स्नेचिंग मामले गंभीर हैं। शहरी क्षेत्रों में सीसीटीवी चौक चौराहों पर ज्यादा लगाए जाएं। साथ ही पहले लगाए गए कैमरों को खराब होने पर सही समय पर इनकी मरम्मत की जाए। एसएस गुप्ता और एनएन खतरी ने बैठक में यमुना पुल पर रेत बजरी के ढेर को उठाने की मांग रखी। वहीं, एसबीआई पांवटा में वरिष्ठ नागरिकों को अलग काउंटर बनाए जाने की मांग उठाई गई। इस अवसर पर वेद सिंह वर्मा, एमएस भटनागर, बीपी भारद्वाज, एमएम अग्रवाल, शांति स्वरूप गुप्ता, सुंदर लाल मेहतास ज्ञान चंद शर्मा, बीएस नेगी, एमएल गुप्ता, एनएन खत्री, जोगिंद्र सिंह, सुधा कालिया, जवाहर सिंह पाल, वीपी चौधरी, आईपीएस वालिया, टीआर नंदन और प्रीतो देवी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।