{"_id":"5d1e0ca28ebc3e3ccb256aac","slug":"156225037819-nahan-news189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराहां की दो दर्जन पंचायतों में आठ घंटे रही बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराहां की दो दर्जन पंचायतों में आठ घंटे रही बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र की करीब दो दर्जन पंचायतों में वीरवार को आठ घंटे तक बिजली गुल रही। इससे सरकारी कार्यालयों का कामकाज पूरी तरह ठप पड़ा रहा। वहीं, दो दर्जन पंचायतों के लोगों को बिजली न होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली सोलन से सराहां के बीच में मुख्य लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण गुल रही। गौरतलब है कि क्षेत्र में पहली बार अच्छी बारिश हुई है। इस पहली बारिश ने ही विभाग की कार्यप्रणाली की पोल खोल दी है। वैसे भी क्षेत्र में पिछले चार दिन से कई घंटों तक बिजली गुल रही है, जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। क्षेत्रवासी तारा दत्त शर्मा, जियालाल, भूपेंद्र सिंह, जगमोहन ठाकुर, विद्यासागर, नरेश शर्मा, रमेश कुमार, राजेश, सतपाल, रमन पुंडीर और सोम ठाकुर ने बताया कि बिजली के बार-बार घंटों तक बंद रहने के कारण लोगों के कामकाज प्रभावित हुए हैं। उन्हेंने कहा कि सराहां में दूर-दूर से लोग अलग-अलग विभागों में अपने कार्य करवाने पहुंचते हैं जो पूरी तरह से प्रभावित रहे। पच्छाद क्षेत्र के सराहां, नारग उपमंडल और घिनी घाड़ और जयहर सेक्शन में भी आठ घंटे तक बिजली न होने के कारण कामकाज प्रभावित रहा। बागथन सब डिवीजन में पांच घंटों के बाद बिजली बहाल हो पाई। सहायक अभियंता राजेंद्र सिंह ने बताया कि सोलन से सराहां के बीच मुख्य लाइन में तकनीकी खराबी के कारण बिजली बंद रही है। उन्होंने कहा कि विभाग के कर्मचारी पूरी लाइन की पेट्रोलिंग कर रहे हैं। शीघ्र सभी गांव को बिजली से जोड़ दिया जाएगा।