फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   भारी बारिश में नाहन शहर से हटाए अवैध कब्जे

भारी बारिश में नाहन शहर से हटाए अवैध कब्जे

Thu, 04 Jul 2019 10:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
भारी बारिश में नाहन शहर से हटाए अवैध कब्जे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। ऐतिहासिक नाहन शहर में नगर परिषद ने अवैध कब्जाधारियों पर शिकंजा कसने की मुहिम शुरू कर दी है। वीरवार को भारी बारिश के बीच नगर परिषद ने शहर में अवैध अतिक्रमण हटाए। अभियान के पहले दिन करीब 22 अवैध कब्जों का जेसीबी और हथोड़े चले। कहीं पर लोगों के डंगे तोड़े गए तो कहीं ढारे गिराये गए। ढारानुमा दुकानों पर भी जेसीबी चली। नगर परिषद की इस मुहिम से शहर में हड़कंप मच गया है। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच यह कार्रवाई की गई। छठी आईआरबी बटालियन कोलर की दो टुकड़ियों के अलावा नाहन थाना के पुलिस जवानों ने मोर्चा संभाले रखा।
वीरवार को शहर में हो रही मूसलाधार बारिश के बावजूद नगर परिषद ने अवैध कब्जे हटाने की मुहिम शुरू की। सुबह ही एसडीएम नाहन और तहसीलदार नगर परिषद के कार्यालय पहुंचे। इसके बाद कार्यकारी अधिकारी के साथ बैठकर रणनीति तैयार कर अभियान छेड़ा गया। कब्जे हटाने के लिए नगर परिषद की टास्क फोर्स ने मत्स्य विभाग के कार्यालय के समीप से कब्जे हटाने शुरू किए। इसके बाद शहर के अन्य कई हिस्सों में दिनभर यह अभियान चलता रहा। शाम तक लगभग 22 अवैध कब्जे हटाए गए। नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता परवेज इकबाल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने की मुहिम के तहत 22 कब्जे हटाए गए हैं। इनमें से तीन मामलों में मकान मालिक को दो दिन का समय दिया गया है, जहां मकान में लोग रह रहे हैं। लिहाजा, उन्हें दो दिन में मकान खाली करने को कहा है। यदि वह स्वयं कब्जा नहीं हटाते तो नगर परिषद की टीम जाकर कब्जे को तोड़ेगी।
विज्ञापन

शहर के इन इलाकों में तोड़े अवैध कब्जे
नगर परिषद की टीम ने मत्स्य विभाग के कार्यालय के समीप से अवैध कब्जे हटाने की मुहिम शुरू की। इसके बाद बगीची, मोहल्ला हरिपुर, वैटनरी अस्पताल के समीप, शिमला रोड, लाइब्रेरी के समीप, कांशीवाला, बाल्मिकी बस्ती, कच्चा टैंक आदि इलाकों में कब्जे हटाए गए। हालांकि, पहले दिन कोई बड़ा भवन नहीं गिराया गया। बताया जा रहा है कि नगर परिषद की भूमि पर अवैध कब्जों में छोटे कब्जों से लेकर कई बड़े भवन भी शामिल हैं। इनमें एक से दो मंजिला भवन भी सरकारी भूमि पर बने हुए हैं। अभियान के तहत नगर परिषद सभी कब्जों को हटाने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखते रह गए लोग, महिलाओं के निकले आंसू
नगर परिषद की अवैध अतिक्रमण हटाने की मुहिम के बीच अपने स्ट्रक्चर को टूटता हुआ देख उनके मालिक बने लोग देखते रह गए। जबकि कई महिलाओं के आंसू निकल गए। किसी ने अपने मवेशियों के लिए ढारे बनाए थे तो कोई छोटा-मोटा कारोबार चला रहा था। नगर परिषद की इस कार्रवाई से अब ऐसे लोगों पर रोजगार का संकट भी खड़ा हो गया है।
कड़ी सुरक्षा में चला नप का अभियान
अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद ने पूरी रणनीति बनाई हुई थी। इसके लिए सुरक्षा भी मांगी गई। लिहाजा, शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। कोलर स्थित छठी आईआरबी बटालियन से दो टुकड़ियां बुलाई गई थीं। क्यूआरटी की टीम भी मौके पर मौजूद रही। जबकि, पुलिस जवान पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा में तैनात रहे। वहीं, नप कर्मचारियों ने भी कब्जे हटाने में खूब पसीना बहाया।


68 कब्जे चिन्हित, शहर में लगी है धारा 144
नगर परिषद ने शहर में कुल 68 अवैध कब्जे चिन्हित किए हैं। निशानदेही के बाद नप अब इन कब्जों को हटा रही है। इसके लिए बाकायदा उपायुक्त को पहले ही पूरी स्थिति से अवगत करवाया गया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त ललित जैन ने शहर में धारा 144 लागू कर दी। वहीं, लोगों को अपने लाइसेंसी हथियार पुलिस थाना नाहन में जमा करवाने के आदेश दिए। थाना में दो दर्जन से अधिक हथियार जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed