{"_id":"5d1658318ebc3e3cec4fe12d","slug":"156174543718-nahan-news46","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला का रक्तदान शिविर आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला का रक्तदान शिविर आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्तदान शिविर आज, आएं महादान करें
- अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से निर्मल अस्पताल में सुबह 10 बजे से आयोजन
- कई स्वयं सेवी संगठनों के युवा करेंगे रक्तदान
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को निर्मल अस्पताल नाहन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जा रहा है। शिविर में विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों के अलावा कॉलेज के विद्यार्थी भी रक्तदान करेंगे। रक्तदान शिविर को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह दस बजे से शिविर शुरू होगा। शिविर का शुभारंभ एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा करेंगे।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से निर्मल अस्पताल नाहन में 29 जून सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर शुरू होगा। पूरा दिन चलने वाले इस शिविर में रक्तदान करने का कोई भी इच्छुक आ सकता है। डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के ब्लड बैंक की पूरी टीम इस मौके पर उपलब्ध रहेगी। जबकि निर्मल अस्पताल के संचालक डॉ. सुरेश सबलोक और स्टाफ भी मौजूद रहेगा। शिविर में नाहन कॉलेज के एनएसएस के स्वयं सेवी, रोटरी क्लब सिरमौर हिल्स, पुलिस विभाग के अलावा रोड सेफ्टी क्लब के लोग रक्तदान करेंगे।