{"_id":"5d13ae838ebc3e3ca305ad81","slug":"156157092817-nahan-news111","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल नशे के खिलाफ जगाई अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल नशे के खिलाफ जगाई अलख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में बुधवार को एंटी ड्रग सेल के नेतृत्व में नशा निवारण पर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से छात्रों ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बारे में लोगों को जागरूक किया।
राजकीय पांवटा कॉलेज की प्राचार्या प्रो. देवेंद्र गुप्ता ने रैली को संबोधित किया। प्राचार्या ने कहा कि नशा युवाओं को तबाह कर रहा है। युवा सजग व जागरूकता फैलाकर इस खतरे से निपट सकते हैं। छात्रों ने कॉलेज परिसर से लेकर शुभखेडा तक रैली निकाली। इस अवसर पर एंटी ड्रग सेल के सदस्य प्रो. धनमंती, प्रो. चीनू बंसल, प्रो. रीना चौहान, प्रो. सुनील, प्रो. कांता चौहान और अन्यों ने सहभागिता निभाई। पांवटा महाविद्यालय में 26 जून से 10 जुलाई तक नशा निरोधक पखवाड़ा मनाया जा रहा है। पोस्टर मेकिंग, नारा-लेखन, कविता-पाठ, भाषण, निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा। इस अवसर पर प्रो. सुलक्षणा, प्रो. मनदीप गांधी, अधीक्षक नरेश कुमार बत्रा, प्रो. दिपाली, प्रो. उषा जोशी, प्रो. जाहिद अली, प्रो. अली मौजूद रहे।