{"_id":"5cc9ab5dbdec22071d1bd7f1","slug":"151556720477-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ेश में केवल भाजपा नेताओं के ही आए अच्छे दिन: राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ेश में केवल भाजपा नेताओं के ही आए अच्छे दिन: राठौर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि अच्छे दिन देश में केवल भाजपा नेताओं के ही आए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे की आय पांच साल में 500 गुणा बढ़ी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी विश्व के ऐसे देशों से घूम आए हैं, जिनसे कोई आयात और निर्यात ही नहीं होता। प्रदेशाध्यक्ष बुधवार को पांवटा के भाटिया पैलेस में आयोजित ओबीसी सेल की जिला स्तरीय बैठक में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पछले बार लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कई वादे किए थे लेकिन, नोटबंदी, युवाओं को रोजगार देने, कालाधन वापस लाने, किसानोव की आय दोगुनी करने, धारा-370 हटाने, श्रीराम मंदिर बनाने का वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर की अपने ही प्रशासन पर कोई पकड़ नहीं है। देश में परिवर्तन की लहर चल रही है। अब तक लोस चुनाव में भारी पोलिंग इसके साफ संकेत हैं। चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए एकजुट किया जा रहा है। किसी भी तरह की दूरियों को कम करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि लोस चुनाव के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं के कार्य की समीक्षा की जाएगी। पांवटा विस क्षेत्र में भी नेताओं के बीच की दूरियां खत्म होंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिलकर चलने और हर बूथ को मजबूत करने का आह्वान किया। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी कोई बड़े नेता नहीं है। अब तक उन्होंने केवल कांग्रेस के बीच आपसी फूट का फायदा उठाया। उन्होंने शिमला सीट से प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल के लिए डट कर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी, किरनेश जंग, अनिंद्र सिंह समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।