फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   स्कूली बच्चों को दी जाएगी डेंगू और मलेरिया की जानकारी

स्कूली बच्चों को दी जाएगी डेंगू और मलेरिया की जानकारी

Tue, 09 Apr 2019 10:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चों को दी जाएगी डेंगू और मलेरिया की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। जिले के सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में प्रात:कालीन सभा के दौरान डेंगू और मलेरिया रोग से बचाव के बारे में बच्चों को जानकारी दी जाएगी। इस दौरान पंफ्लेट भी वितरित किए जाएंगे। उपायुक्त ललित जैन ने मंगलवार को राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि घरों और आसपास पानी इकट्ठा होने से डेंगू और मलेरिया के मच्छर पैदा होते हैं। ऐसे में डेंगू और मलेरिया रोग फैलने की संभावनाएं बढ़ती हैं। इन रोगों से बचने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। इसके लिए विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। उपायुक्त ने जिला पंचायत अधिकारी और खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पंचायत स्तर पर अभियान को जारी रखें। लोगों को जानकारी दें कि अपने घरों की टंकियों को ढककर रखें। छत अथवा आंगन में पड़ी अनुपयोगी वस्तुओं में पानी जमा न होने दें। बिखरे पड़े टायरों में पानी जमा न होने दें। फ्रिज और कूलर में समय-समय पर पानी बदलते रहें। उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मलेरिया और डेंगू रोग के उपचार के लिए दवाएं प्रचुर मात्रा में उपलब्ध रखें। ऐसे मरीजों के लिए एंबुलेेंस का प्रबंध भी किया जाए। रोगियों को सरकारी अस्पताल में निशुल्क दवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की गोशालाओं में गंदगी के कारण काफी मच्छर होते हैं। इसके लिए पशुपालन विभाग को एक पंफ्लेट निकालकर सावधानी के तौर पर सभी किसानों को जागरूक करना होगा। शिक्षा विभाग स्कूलों में रखी पानी की टंकियों की सफाई करवाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम और खंड विकास अधिकारी भी जागरूकता अभियान का निरीक्षण करेंगे। इस मौके पर सीएमओ डॉ. केके पराशर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निसार अहमद के अलावा जिले के खंड विकास अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed