{"_id":"5c926b4cbdec22146c223b03","slug":"151553099596-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौंवी कक्षा की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौंवी कक्षा की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)। उपमंडल शिलाई के तहत एक गांव की छात्रा ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। लड़की को बुधवार सुबह घर के समीप एक पेड़ पर लटका हुआ पाया गया। छात्रा ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया? इसका पता नहीं चल पाया है और न ही किसी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है। वहीं, पुलिस तक भी यह मामला नहीं पहुंचा है।
जानकारी के मुताबिक छात्रा मंगलवार देर शाम शौच के बहाने घर से बाहर निकली लेकिन लौट कर नहीं आई। उसके वापस न लौटने पर परिजन रातभर उसे इधर-उधर तलाश करते रहे लेकिन, उसका पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ पर उसे फंदे से लटका हुआ देखा गया। इसके बाद उसे फंदे से नीचे उतारा गया। छात्रा नौवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि अपने पेपर से एक दिन पहले ही उसने यह कदम उठाया। पंचायत उपप्रधान ने बताया कि छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल सका है। जबकि शिलाई थाना में संपर्क करने पर बताया गया कि इस तरह का कोई मामला पुलिस के पास नहीं पहुंचा है।