फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   श्राद्ध का भोजन खाने से 22 ग्रामीण बीमार

श्राद्ध का भोजन खाने से 22 ग्रामीण बीमार

Sun, 30 Sep 2018 10:45 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
श्राद्ध का भोजन खाने से 22 ग्रामीण बीमार
राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल राजगढ़ के अंतर्गत भुईरा पंचायत के थानागार में श्राद्ध का भोजन खाने के बाद करीब 22 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी, दस्त और सिरदर्द की जकड़ में आए सभी ग्रामीणों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ पहुंचाया गया। जहां पर उपचार के बाद कुछ लोगों को घर भेज दिया गया, जबकि कुछ को तबीयत खराब होने पर अस्पताल में दाखिल करना पड़ा। चिकित्सकों का कहना है कि बीमार हुए सभी लोगों की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थानाधार गांव के एक घर में श्राद्ध था। इस दौरान सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया। शुक्रवार को भोजन करने के बाद सभी लोग अपने-अपने घर चले गए। लेकिन, रात को अचानक लोगों की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। शनिवार दोपहर और रात तक करीब 22 लोगों को हालत ज्यादा बिगड़ने पर राजगढ़ अस्पताल लाना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार सिरदर्द और उल्टी-दस्त की वजह से दोपहर को कुछ लोग अस्पताल पहुंचाए गए। लेकिन, शनिवार रात को कुछ और लोगों की तबीयत बिगड़ गई। करीब एक दर्जन लोगों को 108 एंबुलेंस में राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। रविवार को भी लोगों के बीमार पड़ने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

फूड प्वाइजनिंग से ग्रस्त कमल देव ने बताया कि उन्हें खेत में ही सिर में बहुत तेज दर्द होने लगा और चक्कर आ गया। इसके बाद उल्टियां होने लगीं। सूचना मिलने पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने राजगढ़ अस्पताल का दौरा किया और मरीजों का हालचाल पूछा। अस्पताल की चिकित्सक डॉ. सिम्मी ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग के मरीजों का उपचार चल रहा है। पता चला है कि लोगों ने श्राद्ध में भोजन खाया था। इसके बाद सभी बीमार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमार हुए लोगों में तिवारी राम, देसराज, मुस्कान, अतरू देवी, निकिता, शगुन, मुकेश, प्रोमिला, वनीता, सुनीता, पूजा, देशराज, अंश, कृष्णा, ऋषि राज, कमल देव, रीना, रिषभ, तान्या, आदित्य, पूनम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed