{"_id":"5b0975114f1c1ba66e8b4b2c","slug":"151527346449-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर के स्कूलों में लगी मस्ती की पाठशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर के स्कूलों में लगी मस्ती की पाठशाला
Updated Sat, 26 May 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन / पांवटा साहिब (सिरमौर)।
कंधों पर भारी-भरकम पुस्तकों का बोझ नहीं...। न ही पढ़ाई का झंझट। सिर्फ मस्ती-मस्ती और मस्ती। जी हां, शनिवार को सिरमौर के स्कूलों में मस्ती की पाठशाला लगी। सरकारी ही नहीं बल्कि कई निजी स्कूलों में भी आज बैग फ्री दिवस मनाया गया।
प्रदेश सरकार के स्कूली बच्चों को हर माह के अंतिम शनिवार बैग फ्री डे के दिन बच्चे मस्ती करते हुए स्कूल पहुंचे। कई बच्चे हालांकि, बैग लेकर स्कूल पहुंचे थे लेकिन बैग में पुस्तकों की जगह लंच और पानी की बोतलें लाई गई थीं। पूरा दिन स्कूली बच्चे पढ़ाई टेंशन से फ्री नजर आए। गीत-संगीत, खेलकूद, पेंटिंग्स, स्कूल परिसर में साफ-सफाई का दौर चला।
नाहन की राजकीय प्राथमिक पाठशाला पूर्विया मोहल्ला में इस अवसर पर पेंटिंग और खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। एसएमसी की अध्यक्षा मीरा देवी इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित हुईं। अध्यापिका दीपिका अंभी और चंद्र मोहिनी ने बच्चों के साथ स्कूल परिसर में सफाई भी की।
विज्ञापन
उधर, प्राथमिक पाठशाला पातलियों की मुख्य शिक्षिका अर्चना व राकेश कुमार ने बताया कि बैग फ्री डे पर बच्चे खुश दिखे। सुबह आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र से दिनेश कुमार की टीम पहुंची। बच्चों को आयुर्वेदिक उपचार विधि व एनीमिया रोग के फैलने व बचाव के तरीके बताए।
पातलियों स्कूल के विद्यार्थी हिमानी, नंदनी, पलक, धर्मेंद्र, जितेंद्र, सलमा, आर्यन व पल्लवी ने कहा कि आज स्कूल में खूब मस्ती की। राजकीय प्राथमिक पाठशाला शिवपुर की मुख्य शिक्षिका परनीत कौर व रंजना शर्मा ने कहा कि माह के चौथे शनिवार को बैग फ्री दिवस योजना शुरू की गई है। बच्चे बिना बैग के पहुंचे। बच्चों ने गीत, संगीत, म्यूजिकल चेयर रेस, कविता पाठ, पेंटिंग्स स्पर्धा में भाग लिया।
इसके अलावा सिरमौर के तमाम स्कूलों में बैग फ्री डे पर कार्यक्रम हुए। नाहन गर्ल्स सीसे स्कूल में सफाई के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। एवीएन स्कूल नाहन के बच्चे भी आज बिना बैग के स्कूल गए।
-------