{"_id":"5ace1dc94f1c1b863d8b49a3","slug":"151523457481-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुम हमें शिक्षक दो, हम निजी स्कूलों से निकालेंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुम हमें शिक्षक दो, हम निजी स्कूलों से निकालेंगे बच्चे
Updated Wed, 11 Apr 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तुम हमें शिक्षक दो, हम निजी स्कूलों से निकालेंगे बच्चे
नोडल क्लब कोटला भंगण का आत्ममंथन, मांगी सुविधाएं
निजी स्कूलों से अभिभावकों ने निकाले एक दर्जन छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
तुम हमें शिक्षक दो, हम निजी स्कूलों से निकाल देंगेे बच्चे...। यह किसी नेता की कही बात नहीं है, बल्कि जनपद सिरमौर के सैनधार इलाके के एक नोडल क्लब के सरकार से कहे फरियादी शब्द हैं। सैनधार क्षेत्र के नोडल क्लब कोटला भंगन की आत्ममंथन बैठक कोटला मोलर गांव में हुई। मंडल प्रधान धनवीर शर्मा और सचिव जगदीश भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई आत्ममंथन बैठक में शिक्षा विषय पर गहन चिंतन किया गया।
नोडल क्लब ने फरियाद से पहले आत्ममंथन कर निजी स्कूलों में पढ़ रहे एक दर्जन के करीब बच्चों को निकालकर सरकारी स्कूलों में दाखिला दिला दिया। नोडल क्लब का दावा है कि यदि स्कूल में खाली पड़े पदों पर सरकार शिक्षकों की तैनाती कर दे तो क्षेत्र के सभी बच्चों को निजी स्कूल से निकालकर सरकारी पाठशाला में प्रवेश दिलाया जाएगा। सरकारी स्कूल छोड़ गए बच्चों को निजी स्कूलों से बाहर निकालकर यह आंकड़ा 60 से अधिक तक भी पहुंच सकता है लेकिन इसके लिए सरकार पहले सरकारी स्कूलों में खाली पड़े विभिन्न विषयों के पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति करे।
क्लब के सचिव जगदीश भारद्वाज ने कहा कि निजी स्कूलों में बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए देखा देखी का चलन चल पड़ा है। ऐसा ही चला तो एक दिन सरकारी स्कूल पूरी तरह से बंद हो जाएंगे। इस मौके पर मंडल सदस्य केडी शर्मा, रविंद्र शर्मा, नितिन, कुशल, विनोद शर्मा, पाटिल शर्मा, हरिंद्र शर्मा, डिंपल, रामेश्वर, अशोक शर्मा आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
--
मुख्यमंत्री से मिलेगा क्लब
आत्मचिंतन में निर्णय लिया कि सभी अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों से निकालेंगे। क्लब ने कहा कि जो बच्चे बेचड़ का बाग और पनार निजी स्कूलों में जाते हैं, उन सभी को वहां से निकाला जाएगा। मिडल स्कूल कोटला स्कूल में सिर्फ एक ही शिक्षक है। इस संख्या को बढ़ाने के लिए सिरमौर प्रवास के दौरान क्लब मुख्यमंत्री से भी मिलेगा।
--------------हितेश शर्मा