फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अमी चंद बने केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष

अमी चंद बने केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष

Mon, 12 Feb 2018 10:51 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
अमी चंद बने केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिलाई/पांवटा(सिरमौर)।
केंद्रीय हाटी समिति की अहम बैठक रविवार को शिलाई में आयोजित की गई। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें डॉ. अमी चंद कमल को समिति का नया अध्यक्ष चुना गया, जबकि कुंदन सिंह शास्त्री को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में अब तक की गतिविधियों और प्रगति पर चर्चा हुई। नई इकाई ने गिरिपार को जनजातीय क्षेत्र घोषित करवाने का संकल्प लिया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि गिरिपार क्षेत्र के प्रवेश द्वार सतौन, मीनस व रेणुका में हाटी समुदाय की ओर से स्वागत बोर्ड लगाए जाएंगे। मार्च 2018 में केंद्र सरकार के महापंजीयक (आरजीआई) के नेतृत्व में एक कमेटी गिरिपार का दौरा करेगी। इसकी तैयारी हाटी समिति द्वारा की जा रही है जिससे 127 पंचायतों की मूलभूत संस्कृति व प्राचीन परंपराओं को समिति के समक्ष रखा जा सके। बैठक में 25 फरवरी 2018 को जाखना में हाटी-जौंनसारी लोक संस्कृति व परंपराओं पर एक साझा कार्यशाला का आयोजन करवाने का फैसला हुआ जिसका आयोजन भाषा एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से होगा। इसमें शोधकर्ता भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में डॉ. अमीचंद, प्रताप सिंह तोमर, कुंदन सिंह शास्त्री, सुरेंद्र सिंह हिंदुस्तानी, हृदय राम चौहान, वीरेंद्र शर्मा, जय प्रकाश चौहान, वेद प्रकाश ठाकुर, हरिराम शास्त्री व सतीश चौहान ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स----
ये हैं नव निर्वाचित केंद्रीय हाटी समिति के पदाधिकारी
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई विश्राम गृह में केंद्रीय हाटी समिति नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ जिसमें डॉ. अमीचंद कमल को अध्यक्ष, मुख्य संरक्षक बहादुर सिंह चौहान, संरक्षक प्रो.अमर सिंह चौहान, डॉ. रुप राम शर्मा व मुंशी राम वर्मा को संरक्षक, प्रो. जोगी राम तोमर को मुख्य सलाहकार, अधिवक्ता चंद्रमोहन ठाकुर व प्रताप सिंह तोमर को सलाहकार चुना गया। अधिवक्ता सुरेंद्र हिंदुस्तानी, वेद प्रकाश ठाकुर, संत राम चौहान, हृदय राम चौहान, रामलाल शर्मा को उपाध्यक्ष, कुंदन सिंह शास्त्री महासचिव, हरि राम शास्त्री, विजय कंवर, जगदीश नेगी व मनोज कमल को सह सचिव, अतर सिंह नेगी को कोषाध्यक्ष, शिवानंद शर्मा सहायक कोषाध्यक्ष व उदय राम शर्मा को मीडिया प्रभारी चुना गया।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed