{"_id":"6a9c2242e8aab138b4016d80","slug":"15-roads-and-39-drinking-water-schemes-affected-by-rain-in-sirmaur-nahan-news-c-177-1-nhn1002-188138-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सिरमौर में बारिश से 15 सड़कें और 39 पेयजल योजनाएं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सिरमौर में बारिश से 15 सड़कें और 39 पेयजल योजनाएं प्रभावित
विज्ञापन
लोक निर्माण और जल शक्ति विभाग को 4.40 करोड़ का नुकसान
आईटीआई के पास दुकानों में घुसा मलबा-पानी
चौथे दिन भी नहीं खुली नेहली के पास नाहन-ददाहू सड़क, 25 से 30 किलोमीटर अतिरिक्त सफर कर रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/ददाहू/रोनहाट/हरिपुरधार (सिरमौर)। मूसलाधार बारिश से जिले में जनजीवन प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जिले में लोक निर्माण विभाग की 15 सड़कें और जल शक्ति विभाग की 39 पेयजल एवं सिंचाई योजनाएं प्रभावित हुई हैं। बारिश से लोक निर्माण और जल शक्ति विभाग को अब तक करीब 4.40 करोड़ रुपये के नुकसान का प्रारंभिक आकलन है। दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश से नाहन के समीप आईटीआई के पास सड़क पर मलबा आ गया। बारिश का पानी दुकानों में घुसने से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।
नाहन-ददाहू मार्ग पर नेहली के पास भारी भूस्खलन के कारण बंद सड़क चौथे दिन भी बहाल नहीं हो पाई। सड़क बंद होने से क्षेत्रवासियों को करीब 25 से 30 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मार्ग बहाली में जुटी है, लेकिन लगातार बारिश के कारण काम प्रभावित हो रहा है। विभाग के अनुसार, नाहन मंडल में 15 मुख्य सड़कें क्षतिग्रस्त या अवरुद्ध हुई हैं। इनसे करीब 66 लाख रुपये के नुकसान का प्रारंभिक आकलन किया गया है। बंद मार्गों को खोलने के लिए विभाग की टीमें मौके पर काम कर रही हैं।
जल शक्ति विभाग की योजनाएं भी बारिश से प्रभावित हुई हैं। नाहन और नौहराधार डिवीजन में 39 पेयजल और सिंचाई योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इनमें नाहन की 13 और नौहराधार की 15 पेयजल योजनाएं तथा नाहन की चार और नौहराधार की सात सिंचाई योजनाएं शामिल हैं। विभाग को करीब 3.74 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। उधर, बारिश के कारण जिले की नदियां और खड्डें उफान पर हैं। मारकंडा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
नदी-नालों से दूर रहने की हिदायत
मौसम के तल्ख तेवरों को देखते हुए जिला प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों और पर्यटकों के लिए एडवायजरी जारी की है। मौसम विभाग ने सिरमौर समेत प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। प्रशासन ने कहा है कि लगातार बारिश के कारण नदी-नालों और खड्डों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। संवेदनशील क्षेत्रों में जलभराव, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा बना हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को नदी, नालों, खड्डों और अन्य जल स्रोतों के किनारे जाने या वहां रुकने से पूरी तरह बचने की हिदायत दी गई है।
ढांक में गिरने से चरवाहे की मौत
गिरिपार क्षेत्र की कोटी धीमान पंचायत में शुक्रवार शाम ढांक में गिरने से 52 वर्षीय जगदीश की मौत हो गई। जगदीश बकरियां चराने गया था। शाम को बकरियां तो घर लौट आईं, लेकिन जगदीश घर नहीं पहुंचा। देर शाम तक उसके वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान घर से कुछ दूरी पर जंगल में जगदीश ढांक में गिरा मिला। परिजन उसे सिविल अस्पताल ददाहू ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पांव फिसलने के कारण वह ढांक से नीचे गिरा और सिर में गंभीर चोट लगी।