फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   15 new corona positive found in sirmaur district on tuesday

जिले में फूटा कोरोना बम, एक साथ मिले 15 पॉजिटिव

Tue, 04 Jan 2022 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
15 new corona positive found in sirmaur  district on tuesday
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा होने लगा है। मंगलवार को एक साथ 15 मामले सामने आए। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 33 पहुंच गई है। पिछले 10 दिन से सिरमौर में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को 404 सैंपल की जांच की गई, जिसमें एक साथ 15 लोग संक्रमित मिले। आरटीपीसीआर से जांचे गए 188 सैंपलों से नौ मामले, साईं अस्पताल नाहन में ट्रूनाट से जांचा गया एक सैंपल, रेपिड एंटीजन से जांचे गए 413 सैंपलों में से पांच मामले पॉजिटिव मिले। जबकि रेपिड एंटीजन से साईं अस्पताल में जांचे 8 सैंपलों में से कोई केस पॉजिटिव नहीं मिला। मंगलवार को एक मरीज स्वस्थ भी हुआ।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि मंगलवार को कमरऊ के शरली मानपुर से 60 वर्षीय महिला, पांवटा साहिब के कोलर से 32 वर्षीय महिला, संगड़ाह के गत्ताधार से 22 वर्षीय महिला, राजबन से 47 वर्षीय महिला, पांवटा साहिब क्षेत्र के एचआईडीएस संस्थान से 24 और 23 वर्षीय युवती, 20 व 25 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की कि वह सावधान रहें। कोविड नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि यदि लापरवाही जारी रही तो संक्रमण का खतरा अधिक बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि लोग मास्क का इस्तेमाल करें और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से परहेज रखें। कोविड अनुरूप व्यवहार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed