{"_id":"5c056b30bdec2241c6365aec","slug":"141543858992-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ौहराधार में खुलेगा एफसीआई का गोदाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ौहराधार में खुलेगा एफसीआई का गोदाम
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहराधार में खुलेगा एफसीआई का गोदाम
इलाकावासियों की मांग पर किशन कपूर ने किया एलान
बोले-जल्द भेजी जाएगी गोदाम बनाने को संस्तुति
अमर उजाला ब्यूरो
नौहराधार (सिरमौर)। नौहराधार इलाके में सर्दियों के दौरान लोगों को राशन का संकट नहीं रहेगा। इसके लिए नौहराधार में ही एफसीआई का गोदाम खोला जाएगा। जनमंच कार्यक्रम में भाग लेने के बाद देर शाम नौहराधार पहुंचे खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने इलाके के लोगों की इस मांग पर सहमति जता दी है। नौहराधार पहुंचने पर इलाके के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विश्राम गृह में क्षेत्रवासियों ने मंत्री के समक्ष नौहराधार में एफसीआई का गोदाम खोलने की मांग रखी। क्षेत्रवासियों ने मंत्री को अवगत करवाया कि भौगोलिक दृष्टि से नौहराधार, हरिपुरधार और शिमला जिले के कुपवी आदि क्षेत्रों में बर्फबारी ज्यादा होती है। नौहराधार इन क्षेत्रों का केंद्रबिंदु है। यहां पर भारतीय खाद्य निगम का भंडारण खुलना अनिवार्य है। इससे छह महीने तक इस पहाड़ी इलाके में गेहूं और चावल की आपूर्ति आसानी से हो सकेगी। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने माना कि यह क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से जटिल है। क्षेत्र का केंद्रबिंदु होने के चलते यहां गोदाम खुलना लाजिमी है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय खाद्य निगम भंडारण केंद्र सरकार के तहत खुलने हैं। इसके बारे में केंद्र सरकार को संस्तुति भेजी जाएगी। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि जब भी हिमाचल में एफसीआई के भंडारण खुलेंगे तो नौहराधार में प्राथमिकता के आधार पर एफसीआई का भंडारण खोल दिया जाएगा। जब भी केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलेगी पहला गोदाम नौहराधार में खोला जाएगा। गौरतलब है कि खाद्य आपूर्ति मंत्री अंधेरी में जन मंच में लोगों की समस्याओं को सुनने गए थे। इस अवसर पर पूर्व एसीएसटी मोर्चा के उपाध्यक्ष बलबीर सिंह, व्यापार मंडल के सभी सदस्य रविंद्र चौहान, दिनेश चौहान, रघुवीर सिंह चौहान, भूपेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह चौहान, अशोक ठाकुर, राजेद्र सिंह, ब्रह्मानंद शर्मा, जयप्रकाश पुंडीर, यशवंत चौहान, चंद्र सिंह कमल, मोरध्वज चौहान आदि उपस्थित रहे।