{"_id":"5b61f6894f1c1ba43e8b4aee","slug":"141533146761-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में गौवंश की दुर्दशा चिंतनीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में गौवंश की दुर्दशा चिंतनीय
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में गोवंश की दुर्दशा चिंतनीय : विहिप
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। विश्व हिंदू परिषद ने प्रदेश में असामाजिक प्रवासियों की बढ़ती संख्या और गोवंश की दुर्दशा पर चिंता प्रकट की है। एसडीएम पांवटा के माध्यम से विहिप ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेज कर इस समस्या के समाधान की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री दीपक भंडारी, विहिप जिला सत्संग प्रमुख किरण शर्मा और जिला कार्यालय प्रमुख अभिजीत बाम ने कहा कि देवभूमि में प्रवासियों की संख्या बढ़ना खतरनाक है। प्रदेश सरकार गंभीरता से इस मुद्दे पर कोई निर्णय ले। देव परंपराओं के चलते हिमाचल देश में अपना विशेष स्थान रखता है लेकिन, गोवंश की स्थिति दयनीय हो रही है। सरकारी संस्थान जो सरकार की सहायता से चलते हैं, उनमें भी गोवंश की स्थिति दयनीय हो रही है। प्रदेश भर में बेसहारा गोवंश सड़कों पर भटकने को मजबूर है। प्रतिनिधिमंडल में जिला सह प्रमुख प्रतीक गुप्ता, गोरक्षा प्रमुख बजरंग दल संदीप चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष विहिप सुरेश चौधरी, प्रखंड संयोजक किशोरीलाल, सह संयोजक आकाश दीप, प्रखंड गो रक्षा प्रमुख विहिप गोविंद शर्मा, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख रिंकू चौधरी, राकेश सिंह, अवनीश कुमार, नरेश और पंकज शामिल रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में बेसहारा घूम रही गायों को संरक्षण प्रदान किया जाए। ग्रामपंचायत स्तर पर गोशालाओं का निर्माण किया जाना जरूरी है। एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा ने कहा कि ज्ञापन मिला है, जिसे मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रेषित किया जाएगा।