फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साक्षात्कार पर उठे सवाल

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साक्षात्कार पर उठे सवाल

Sun, 24 Jun 2018 11:00 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साक्षात्कार पर उठे सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह में हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साक्षात्कार को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस मसले पर एक अभ्यर्थी ने स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। चुनवी गांव की वीना कुमारी ने आरोप लगाया है कि योग्यता को परखे बिना ही एक भाजपा नेता की पत्नी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नौकरी दी गई है।
वीना ने एसडीएम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि भाजपा नेता की पत्नी को ही नौकरी देनी थी तो उन्हें साक्षात्कार में क्यों बुलाया गया? बीपीएल एससी परिवार से संबंध रखने वाली वीना ने बताया कि चुनवी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खाली पद को भरने के लिए शनिवार को संगड़ाह में साक्षात्कार हुए थे। चुनवी से 5 उम्मीदवारों ने इस पद के लिए साक्षात्कार दिया। उन्होंने बताया कि जमा दो की परीक्षा में उन्होंने 61.2 फीसदी अंक हासिल किए हैं। जबकि 74 फीसदी अंकों के साथ बीए की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन

वीना का आरोप लगाया कि स्वर्ण जाति से संबंध रखने वाले भाजपा नेता की पत्नी ने जमा दो की परीक्षा लगभग 60 फीसदी अंकों से पास की है। मेरिट आधार पर वह (वीना ) उससे 6 अंकों से आगे चल रही थी। बावजूद इसके भी साक्षात्कार में उसे बाहर का रास्ता दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पारदर्शिता से हुए साक्षात्कार
एसडीएम संगड़ाह राजेश धीमान ने बताया कि साक्षात्कार प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में तीन सदस्यों की टीम ने निर्णय दिया है। लिहाजा, राजनीति का सवाल ही पैदा नहीं होता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed