{"_id":"5ad213424f1c1b5d098b47b8","slug":"141523716930-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौगान में मनाया जाएगा हिमाचल दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौगान में मनाया जाएगा हिमाचल दिवस
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
ऐतिहासिक चौगान मैदान में रविवार को हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके तमाम प्रबंध कर लिए गए हैं। सुबह 11 बजे कार्यक्रम का आगाज होगा। हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। सुबह 11 बजे ध्वजारोहण के साथ समारोह का आगाज हो जाएगा। इससे पहले मुख्यातिथि द्वारा नाहन स्थित शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित करके शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
अतिरिक्त उपायुक्त एवं कार्यकारी उपायुक्त आदित्य नेगी ने बताया कि ध्वजारोहण के उपरांत मुख्यातिथि परेड का निरीक्षण करेंगे। इस अवसर पर भव्य मार्च पास्ट भी होगा। उन्होंने बताया कि परेड में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी के अतिरिक्त विभिन्न स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे। कार्यकारी उपायुक्त ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह का मुख्य आकर्षण होगा जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय, डाइट, कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन, नर्सिंग स्कूली छात्राओं के अतिरिक्त स्टेपको संस्था और चूड़ेश्वर कला मंच राजगढ़ के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को कार्यक्रम में भाग लेने के निर्देश दिए हैं।
----------