{"_id":"5a73167b4f1c1b7f268b7ab5","slug":"141517491835-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाअंब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शुरू की हेल्प डेस्क सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाअंब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शुरू की हेल्प डेस्क सेवा शुरू
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)।
जिले के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब और पांवटा साहिब मेें एक फरवरी से हेल्प डेस्क सेवा शुरू कर दी गई है। कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र और आमजनों को प्रदूषण संबंधी जानकारी मुहैया कराने के लिए राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कालाअंब स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हेल्प डेस्क सेवा का विधिवत शुरूआत की।
यह सेवा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के उपमंडल कार्यालय में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक प्राप्त की जा सकती है। इस सेवा के साथ एक सुझाव बॉक्स पेटी भी स्थापित की गई है। इसमें लोग सुझाव और आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। इस सेवा से वर्तमान अधोसंरचना के सुधार तथा प्रदूषण व पर्यावरण मामलों के बारे जानकारी तथा शिक्षित करने के लिए प्रारंभ की गई है, यह सेवा बोर्ड की कार्य प्रणाली में पारदर्शिता लाने में सहायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन
हेल्प डेस्क सेवा की विस्तृत जानकारी के लिए राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट लॉगिन किया जा सकता है। इस अवसर पर जीएम उद्योग विभाग संजय कंवर, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता पवन चौहान, कालाअंब ड्रग एसोसिएशन के चैयरमैन सीएस पुष्करणा सहित चैंबर ऑफ कॉमर्स के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन