फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   चुनाव कार्य की निगरानी करेंगे माइक्रो पर्यवेक्षक: एडीसी

चुनाव कार्य की निगरानी करेंगे माइक्रो पर्यवेक्षक: एडीसी

Thu, 02 May 2019 10:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
चुनाव कार्य की निगरानी करेंगे माइक्रो पर्यवेक्षक: एडीसी
चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करेंगे माइक्रो पर्यवेक्षक : एडीसी
विज्ञापन

नाहन में चुनाव माइक्रो पर्यवेक्षकों के लिए पूर्वाभ्यास संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। बचत भवन नाहन में चुनाव प्रक्रिया से जुड़े माइक्रो पर्यवेक्षकों को लोकसभा चुनाव के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश व पूर्वाभ्यास करवाया गया। अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर आदित्य नेगी ने बताया कि केवल केंद्रीय विभागों के कर्मचारियों को माइक्रो पर्यवेक्षकों के कार्य के लिए नियुक्त किया गया है। मुख्य पर्यवेक्षक की तरह ही माइक्रो पर्यवेक्षक चुनाव कार्य पर निगरानी रखेंगे और मतदान केंद्र पर मतदान प्रक्रिया से पूर्व मुआयना कर सभी मूलभूत सुविधाएं जुटाएंगे। साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि मॉक पोल के दौरान डाले गए वोटों का डाटा क्लीयर कर सील हो जाने के बाद पीठासीन अधिकारी द्वारा मॉक पोल प्रमाण पत्र हस्ताक्षरित होगा। उन्होंने कहा कि माइक्रो पर्यवेक्षक ही मतदान के दौरान अनुपस्थित, स्थानांतरित व मृत व्यक्तियों की लिस्ट संबंधी कार्य को देखेंगे। चुनाव के दौरान प्रत्येक दल का एक एजेंट पोलिंग बूथ के अंदर रह सकता है। उन्होंने बताया कि छंटनी के समय पर भी माइक्रो पर्यवेक्षक को उपस्थित रहना होगा। इससे पहले तहसीलदार निर्वाचन हरबक्स सिंह ने माइक्रो पर्यवेक्षकों को उनकी चुनाव के दौरान रहने वाली भूमिका व कार्य के बारे विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को स्वयं चलाकर मशीनों की कार्य प्रणाली को पर्यवेक्षकों को बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed