फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   त्रिलोकपुर में मां के दर 40 हजार श्रद्धालु हुए नतमस्तक

त्रिलोकपुर में मां के दर 40 हजार श्रद्धालु हुए नतमस्तक

Tue, 09 Apr 2019 01:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Apr 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
त्रिलोकपुर में मां के दर 40 हजार श्रद्धालु हुए नतमस्तक
फाइल फोटो

नाहन विस क्षेत्र के त्रिलोकपुर स्थित महाबाला सुंदरी मंदिर में चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन करीब 40 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। सोमवार को सुबह के समय एकाएक बारिश होने की वजह से श्रद्धालुओं के आगमन में भी कमी देखी गई। इससे पहले रविवार को अवकाश वाले दिन मंदिर में 90 हजार लोगों ने मां के दर पर शीश नवाया। रविवार और सोमवार को हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से आए श्रद्धालुओं ने माथा टेककर माता का आशीर्वाद लिया। नियमानुसार मंदिर के कपाट सुबह पांच बजे दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए गए थे। मुख्य आरती के बाद श्रद्धालुओं को जत्थों में मंदिर में प्रवेश कराया गया। नवरात्र मेले के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने मंदिर में 14 लाख, 13 हजार 255 रुपये नकद, 5 ग्राम 300 मिलीग्राम सोना और 2 किलो 470 ग्राम चांदी चढ़ाई। तीसरे दिन सोमवार को 17 लाख 53 हजार 340 रुपये नकद, 20 ग्राम 800 मिलीग्राम सोना, जबकि 2 किलो 755 ग्राम चांदी का चढ़ावा चढ़ा।

विज्ञापन

नौ दिन तक यहां मेलों का भी आयोजन होता है। इनमें पूरे उत्तर भारत से लोग शिरकत करते हैं। बड़ी संख्या में लोगों के आगमन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मेला स्थल को चार सेक्टरों में बांटा गया है। इसके प्रत्येक सेक्टर में एक मजिस्ट्रेट और एक पुलिस अधिकारी को तैनात किया गया है। इसके अलावा 450 सुरक्षा कर्मियों को भी मेले के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया गया है। भीड़भाड़ वाले स्थानों में 35 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed