फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   शिक्षक को बदनाम करने की साजिश

शिक्षक को बदनाम करने की साजिश

Thu, 28 Mar 2019 09:50 PM IST
rajeshwar gautam rajeshwar gautam
Updated Thu, 28 Mar 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक को बदनाम करने की साजिश
नाहन (सिरमौर)। शहर की प्राथमिक पाठशाला कैंट में सेवाएं दे रहे एक शिक्षक को बदनाम करने की साजिश पर स्कूल प्रवक्ता संघ भड़क गया है। संघ का कहना है कि बिना किसी सबूत के कर्मठ शिक्षक की छवि को खराब न किया जाए। स्कूल प्रवक्ता संघ के जिला प्रधान सुरेंद्र पुंडीर, संगड़ाह मंडल के प्रधान राजकुमार शर्मा, पीटीए अध्यापक संघ के प्रधान देवराज पुरी और मीडिया प्रभारी सुरेश शर्मा ने जारी एक प्रेस बयान में बताया कि शिक्षक सुंदर सिंह शर्मा का हाल ही में स्वास्थ्य खराब रहने की वजह से कैंट स्कूल के लिए स्थानांतरण हुआ है। साल 1995 से सेवाएं दे रहे सुंदर सिंह का 2018 तक दुर्गम क्षेत्रों में ही कार्यकाल रहा है। उनके स्थानांतरण के बाद कुछ असामाजिक तत्व उनकी छवि को खराब करने की कोशिश में लगे हैं। सोशल मीडिया में भी उनका दुष्प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुंदर सिंह शर्मा जिन स्कूलों भी में रहे, उनका परीक्षा परिणाम बेहतरीन रहा है। उनके पढ़ाए कई छात्र आज एचएएस, एचपीएस, कॉलेज कैडर के प्रोफेसर और स्कूल प्रवक्ता के पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। लिहाजा, उनकी छवि को बेवजह खराब न किया जाए। उन्होंने चेताते हुए कहा कि शरारती तत्वों ने रवैया न बदला तो संघ ठोस कदम उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed