{"_id":"5c8bc4a5bdec2214476321d4","slug":"131552663717-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन कॉलेज में युवाओं को नामी कंपनियां आज देंगी रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन कॉलेज में युवाओं को नामी कंपनियां आज देंगी रोजगार
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार पीजी कॉलेज नाहन में शुक्रवार को दो दिवसीय रोजगार मेले का आगाज हुआ। इसका शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या डॉ. वीना राठौर ने किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज में पहली बार यह मेला लगाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को कॉलेज परिसर में ही रोजगार मुहैया करवाना है। प्राचार्या ने प्रतिभागी युवाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर एलआईसी के रिसोर्स पर्सन विक्रम व ईटरनल विवि के अमरप्रीतपाल ने भी अपने विचार साझा किए।
रोजगार मेले के पहले दिन जिला सिरमौर के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने शिरकत की। इस मौके पर सौ के करीब छात्रों का पंजीकरण किया गया। कॅरिअर गाइडेंस सेल के कन्वीनर डॉ. नीलकांत ने बताया कि रोजगार मेले में देश की एक दर्जन से अधिक नामी कंपनियां अपनी उपस्थिति दर्ज कर रही हैं। इन कंपनियों में एलआईसी, बिग बाजार देहरादून, पोली फिल्मस देहरादून, सूर्या लक्ष्मी, रिलायंस सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले के पहले दिन जिले के वे युवा जो बीए और एमए कर चुके हैं उन्होंने अपना पंजीकरण करवाया है। शनिवार को विभिन्न कंपनियों के अधिकारी उनका साक्षात्कार लेंगे।
इस मौके पर डॉ. रितु पंत, प्रो. अंजू अग्रवाल, डॉ. उर्वशी, डॉ. विनिता पाल, प्रो. परवेश, वीरेंद्र, रवि सहित अन्य मौजूद रहे।