{"_id":"5c45c8e3bdec222b6e16bc8c","slug":"131548077283-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवसाइट चल नहीं रही, कहां आवेदन करेंगे बेरोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेवसाइट चल नहीं रही, कहां आवेदन करेंगे बेरोजगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवसाइट चल नहीं रही, कहां आवेदन करेंगे बेरोजगार
पोस्ट कोड 727 और टीजीटी कमीशन के आवेदक परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। हमीरपुर चयन बोर्ड की वेबसाइट का सरवर ठीक से काम नहीं कर रहा है। इससे जिला सिरमौर के सैकड़ों अभ्यर्थी जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 727 और टीजीटी कमीशन के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। जिला सिरमौर के ग्रामीण क्षेत्रों में हमीरपुर चयन बोर्ड की वेबसाइट चल नहीं रही है। इन परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वालों की भारी भीड़ कंप्यूटर सेंटरों में जुटी है। यहां अभ्यर्थी पिछले छह दिन से ऑनलाइन आवेदन करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन, उन्हें हर बार निराशा हाथ लग रही है। हमीरपुर चयन बोर्ड ने पोस्ट कोर्ड 727 और टीजीटी कमीशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 जनवरी तय की है लेकिन बार-बार वेबसाइट सरवर के डाउन होने से अभ्यर्थी अभी तक ये आवेदन नहीं कर पाए हैं। क्षेत्र के गीता सिंह, राजीव, आकाश, पंकज, शिल्पा, पूनम चौहान, रविता चौहान और रश्मि ने कहा कि बोर्ड की वेबसाइट नहीं चल रही है। इसके चलते वे ऑनलाइन आवेदन तक नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख है। यदि इस दिन सरवर ठीक भी रहता है तो भी सभी अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पाएंगे। इससे उनकी वर्षभर की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। मायूस अभ्यर्थियों का कहना है कि अब तो आवेदन की तिथि बढ़ा दी जाए, यही एक मात्र विकल्प है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि सरकार और हमीरपुर बोर्ड उनकी परेशानी को देखते हुए उनके हित में बेहतर निर्णय लेगा।