{"_id":"5c2b8e88bdec2256b542607a","slug":"131546358408-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश को मिला स्टूडेंट आफ द ईयर का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश को मिला स्टूडेंट आफ द ईयर का खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कालाअंब में मंगलवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमेें उपनिदेशक (उच्च शिक्षा) उमेश बहुगुणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि, ब्लू स्टार उद्योग के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश यादव तथा यूको बैंक प्रबंधक कमलकांत विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना से की गई। इसके बाद स्कूल प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश बेंजवाल ने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। मंच संचालन मधु गुप्ता और सुशील शर्मा ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रिया और सखियों ने ये दुनिया एक दुल्हन..., गीत पर जमकर नृत्य पेश किया। सत्यम एवं साथियों ने बम-बम बोले मस्ती में डोले..., गीत पर सामूहिक नृत्य पेश कर खूब तालियां बटोरीं। रोहित ने कवि संजय गुप्ता की ओर से लिखित कविता कदम आगे बढ़ाएंगे हम.., सुनाकर खूब प्रशंसा पाई। रजनी और सखियों ने नेपाली नृत्य, साक्षी, प्रीति एवं साथियों ने मधुवन में जो कन्हैया किसी गोपी से मिले..., गीत प्रस्तुत करके खूब मनोरंजन किया। ईशा, प्रिया, प्रीति, रवीना और उनके साथियों ने जूबी-डूबी व गुजराती नृत्य, हिमाचली नाटी, अनेकता में एकता थीम पर नृत्य, एकल गीत, आत्म रक्षा प्रदर्शन और योग आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह के अंत मे मुख्यातिथि शिक्षा उपनिदेशक उमेश बहुगुणा ने शिक्षा में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों अदिति, अमित, नौशाद, वैशाली, पूजा, हिमांशी, नीलू, प्रीति, हिमांशु, आंचल, ऋषिकेश, रोहित, स्नेहा, ममता, मोनिका, इरशाद अली, ईशा स्याल, राधिका भाटिया, राहुल, बादल, ममता, अंकुश, प्रिया, तमन्ना, अनिशा, रुस्तम अंसारी, अमर लाल, रवि चौहान, प्रिंस, संजम और इरशाद को पुरस्कृत किया गया। राहुल और राधिका को सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्रा, जबकि ऋषिकेश को स्टूडेंट ऑफ दी ईयर के खिताब से पुरस्कृत किया गया। बेस्ट हाउस ऑफ दी ईयर का पुरस्कार गांधी हाउस को दिया गया। समारोह में एसएमसी प्रधान दर्शन लाल, मोहम्मद यामीन, मोहम्मद इस्लाम, बीडीसी सदस्य नीरज चौहान, कवि संजय गुप्ता, नितिन गोयल, दिनेश अग्रवाल, मोगीनंद विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी, ममता सैनी, सेवानिवृत्त बीईओ फकीर चंद और सभी अभिभावक उपस्थित रहे।